X

महाशिवरात्रि 2022 शिवजी को अर्पित करे ये 7 चीजें Mahashivratri Vrat Puja Vidhi

शिवलिंग पर जरूर चढ़ाये ये चीज Mahashivratri Shivling Puja Vidhi

Mahashivratri Vrat Puja Vidhi शिवरात्रि का दिन भगवान शिव जी को समर्पित होता है. फाल्गुन मास में आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते है. इस दिन बाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्त धूमधाम से इस पर्व को मनाते है और उनका जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते है हिंदी कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में महाशिवरात्रि का महापर्व 1 मार्च मंगलवार के दिन पंचग्रही और शिवयोग में मनाया जाएगा. कहते है अगर शिवजी की पूजा विधि विधान से की जाय तो वे भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है आइए जानते हैं भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए.

दूध से करे अभिषेक mahashivratri 2022 pooja vidhi

मान्यता है की भगवन शिव का दूध से अभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है. कहते है की जो भी लोग महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को ठंडा दूध अर्पित करते है उन्हें आरोग्य का वरदान मिलता है दूध भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इसीलिए इस दिन दूध से अभिषेक करना लाभकारी होता है.

बिल्व पत्र चढ़ाये mahashivratri 2022

भगवान शिव की पूजा में बिल्वपत्र को विशेष स्थान दिया गया है. मान्यता हैकि कि भगवान शिव को बिल्वपत्र चढाने से एक करोड़ कन्याओं के कन्यदान का फल प्राप्त होता है है. महाशिवरात्रि के दिन तीन पत्तियों वाले बिल्वपत्र को शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए इससे मनोकामना भी पूरी होती है.

गंगाजल से अभिषेक mahashivratri 2022

पौराणिक कथाओ के अनुसार गंगाजी भगवान शिव जी की जटाओं में समाहित है सभी नदियों में गंगा नदी को पवित्र स्थान प्राप्त है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन यदि गंगाजल मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाय तो भक्त को मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है.

चीनी चढ़ाये mahashivratri 2022 date time

प्राचीन मान्यताओं और शास्त्रों की माने तो शिवलिंग पर चीनी अर्पित करने से भगवान् शिव जल्दी प्रसन्न होते है. महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा को चीनी अर्पित करना बहुत ही शुभ बताया गया है कहा जाता है की आज के दिन शिवलिंग पर चीनी अर्पित करने से आपको यश, वैभव और कीर्ति का वरदान प्राप्त होता है.

दही का अभिषेक mahashivratri puja vidhi date time 2022

शास्त्रों की माने तो महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दही से अभिषेक करना चाहिए. इससे व्यक्ति को जीवन में स्थिरता और मनोकामना पूरी होती है मान्यताओं के अनुसार महादेव को रोजाना दही से अभिषेक करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

घी व शहद से अभिषेक mahashivratri puja vidhi 2022

प्राचीन मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को देसी घी और शहद चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे भक्तो को धन-वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है कहा जाता है की घी व शहद से अभिषेक करने पर भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है.

गन्ने का रस Mahashivratri puja vidhi

गन्ने को मिठास और सुख का प्रतीक माना गया है. शास्त्रों के अनुसार गन्ने का इस्तेमाल शुभ कार्यो के लिए किया जाता है मान्यता है कि महशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए शिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है.

Related Post