X

माघ गुप्त नवरात्रि 2025 कब शुरू है Magh Gupt Navratri 2025 Date Time

माघ गुप्त नवरात्रि कब है 2025 Gupt Navratri 2025 Kab Hai

Magh Gupt Navratri 2025 Date Time पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आती है. जिसमे से 2 प्रचलित और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. गुप्त नवरात्रि में माँ काली और दस महाविद्या की पूजा गुप्त रूप से की जाती है. गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ के महीने में आती है. आइये जानते है साल 2025 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है, कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और गुप्त नवरात्रो के दौरान किये जाने वाले उपाय क्या है |

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2025 Gupt Navratri Dates 2025

  1. साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी गुरुवार से शुरू होकर 7 फ़रवरी शुक्रवार तक चलेंगी|
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 30 जनवरी प्रातः काल 09:25 मिनट से 10:46 मिनट |
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त – 30 जनवरी दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:56 मिनट |
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ – 29 जनवरी सायंकाल 06:05 मिनट |
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 30 जनवरी सायंकाल 04:10 मिनट |
  6. 5 फ़रवरी दुर्गा अष्टमी और 6 फ़रवरी दुर्गा नवमी और 7 फ़रवरी नवरात्री पारण|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे. घर व पूजास्थल को स्वच्छ कर शुभ मुहूर्त में माँ काली की प्रतिमा और कलश स्थापना करे. अब सुबह – शाम विधिवत देवी माँ के मंत्रो जा जाप, चालीसा और सप्तशती का पाठ करे और मां को श्रृंगार सामग्री, लौंग, सिंदूर, लाल पुष्प, कपूर, बताशे अर्पित कर आरती करे. गुप्त नवरात्रो में माँ की पूजा गुप्त रूप से करना अधिक फलदायी होता है|

गुप्त नवरात्रि उपाय Gupt Navratri Upay

  1. गुप्त नवरात्रि में रोजाना शाम के समय घर के मंदिर में कपूर जलाने से समृद्धि बनी रहती है|
  2. गुप्त नवरात्रि में रोज़ाना माँ को लाल पुष्प चढ़ाना शुभ होता है|
  3. नवरात्रि में मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है|
  4. गुप्त नवरात्रि में रोज़ाना लौंग और कपूर से आरती करनी चाहिए|
  5. गुप्त नवरात्रि में रोज़ाना सरसों के तेल का दीपक जलाकर ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है|
Related Post