अमावस्या सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2025
ज्येष्ठ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Jyesth Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में ज्येष्ठ अमावस्या व्रत 26 मई सोमवार को है|
- ज्येष्ठ अमावस्या का स्नान दान – 27 मई मंगलवार|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 26 मई दोपहर 12:11 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 27 मई प्रातःकाल 08:31 मिनट|
- स्नान दान मुहूर्त – प्रातःकाल 04:03 मिनट से प्रातःकाल 04:44 मिनट|
- अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:49 मिनट से दोपहर 12:40 मिनट|
ज्येष्ठ अमावस्या शुभ योग 2025 Jyesth Amavasya Yog 2025
साल 2025 की ज्येष्ठ अमावस्या पर चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होंगे। इसके साथ ही चंद्रमा के साथ सूर्य और बुध भी वृषभ राशि में रहेंगे, यानी ग्रहों के राजा, रानी और राजकुमार तीनों एक ही राशि में रहेंगे, जो दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही उत्तम संयोग रहेगा। वहीं ज्येष्ठ अमावस्या यानि शनि जयंती के दिन शनि ग्रह 30 साल बाद गुरु की राशि मीन में होंगे।
ज्येष्ठ अमावस्या विधि Jyesth Amavasya Pooja Vidhi
अमावस्या के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आगे देसी घी का दीपक लगाएं और उनकी पूजा अर्चना करें. शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना व मंत्रों का जप करें. व्रत के बाद जरूरतमंदों को भोजन और अपनी क्षमता अनुसार दान दक्षिणा दें. इसदिन शनिदेव और महिलाये वट वृक्ष की पूजा जरूर करे.
ज्येष्ठ अमावस्या उपाय Jyesth Amavasya Upay
- शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन काले तिल से पितरों को अर्पण करे इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- अमावस्या के दिन तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मन्त्र का जाप करना चाहिए.
- अमावस्या की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दिया जलाना शुभ होता है.
- इस दिन चावल, उरद दाल, तिल, वस्त्र, गुड़, और आटा दान करने से शनि और चंद्र से जुड़े दोष दूर होते है.
- अमावस्या के दिन शिवलिंग पर दूध और दही से अभिषेक करना शुभ होता है.