होली के बाद चमकेगी इन राशियों की किस्मत Holi 2020 Rashifal

होली राशिफल Holi Horoscope Prediction 2020

Holi 2020 Rashifal  Holi 2020 Rashifal  – साल 2020 में होलिका दहन 9 मार्च को और 10 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली का असर सभी राशियों पर भी पड़ता है। जी हां, कई राशियों पर तो होली का शुभ प्रभाव पड़ता है वहीं कुछ राशियों पर सामान्य. ज्योतिष अनुसार होली के बाद भी कुछ राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव होने वाला है। अतः आने वाले समय में इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है. तो आइए जानते है कि कौन सी ये भाग्यशाली राशियां है जिनके लिए होली के बाद का समय काफी शुभ रहने वाला है.

कर्क राशि –

होली के बाद का समय कर्क राशि के जातको के लिए भी शुभ  रहेगा. करियर के सितारे बुलंद रहेंगे. आपको कई तरह से लाभ होने के योग है. धन की स्थिति अच्छी रहेगी,  व्यापार कारोबार में प्रगति की अपार संभावना है. छात्र वर्ग को अधिक परिश्रम से आपको परिणाम भी उत्तम मिलेंगे।  स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा।

तुला राशि –

Holi 2020 Rashifal  – 10 मार्च होली के बाद तुला राशि के जातको की भी किस्मत चमकने वाली है. इस राशि के लोगों के पीछे किए गए अच्छे कार्य आपको इस समय लाभ कराएंगे। आप अपने  बुद्धि और व्यवहार से स्थिति अनुकूल बना सकेंगे. कार्यक्षेत्र में श्रम का लाभ मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत है। साथ ही पैसों की बचत को लेकर भी आप कोई शानदार योजना बना सकते है.

वृश्चिक राशि –

Holi 2020 Rashifal  – आने वाला समय वृश्चिक राशि के जातको के लिए भी अत्यधिक शुभ रहेगा. कार्यरत जातको को कोई अच्छी खबर मिलने के योग है साथ ही व्यापार भी नई उचाईयों की ओर अग्रसर होगा। पारिवारिक रिश्तो में आ रही कड़वाहट भी दूर होगी। और आप परिवार की एकता को बनाये रखने के लिए अपनी और से भी प्रयास करेंगे. सेहत भी इस समय अंतराल आपकी काफी अच्छी रहेगी.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020

मकर राशि –

Holi 2020 Rashifal  – आने वाला समय मकर राशि के जातको के लिए भी अत्यधिक शुभ रहेगा. भाग्य में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।  मनचाही प्रगति के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक सभी से आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे। जिससे दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बुद्धि-ज्ञान और स्मरण क्षमता का पूरा लाभ ले पाएंगे।

कुंभ राशि –

Holi 2020 Rashifal  – होली के बाद का समय कुम्भ राशि के जातको के लिए भी अत्यधिक ख़ास रहने वाला है. शिक्षा और ज्ञान-विज्ञान के मामले में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। इस दौरान सगे-सबंधियों से तालमेल बनाए रखें और उग्र भाषा का प्रयोग ना करें।  आकस्मिक धन प्राप्ति का उत्तम योग है। हालाँकि पैसों के लेन – देन में सावधानी बरतें.

मीन राशि –

Holi 2020 Rashifal  – मीन राशि के जातको के लिए आने वाला समय काफी शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान आपके जीवन में आने वाली परेशानिया महादेव की कृपा से दूर हो जाएंगी। और अपने जीवन को और बेहतर बनाने के आपको कई मोके भी मिलेंगे. छात्रों के लिए भी होली के बाद का समय खास रहेगा. हालाँकिअच्छे परिणामो के लिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी. सही दिशा में प्रयास सफलता प्रदान करेगा.

error: