X

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025

Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है होली का त्यौहार सभी बड़े प्रमुख त्योहारों में से एक है यह पर्व मुख्य रूप से दो दिनों का होता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगवाली होली मनाई जाती है. होलिका दहन को छोटी होली भी कहते है. इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च को किया जायेगा. शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम होता है। आइये जानते है इस बार भद्रा के चलते होलिका दहन को कितने समय का शुभ मुहूर्त मिलेगा, रंगवाली होली कब मनाई जाएगी, भद्रा का समय, पूजन विधि और होलिका दहन के नियम क्या है|

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan Date Time 2025

  1. साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च की रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
  3. इस बार होलिका दहन के लिए 01 घंटा 04 मिनट का समय मिलेगा।
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
  6. भद्रा काल का समय – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट तक|

होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi

शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए होलिका दहन वाले स्थान पर जाए और होलिका की विधिवत पूजा करे. होलिका में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर होलिका की चार या सात बार परिक्रमा करे और कच्चा सूत होलिका में लपेटे इसके बाद 1 लोटा जल होलिका को अर्पित करे आज के दिन होलिका के अलावा भगवान नरसिंह की पूजा करे और इसके बाद होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन नियम / उपाय Holika Dahan Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्राकाल में नहीं करना चाहिए इस बात का ध्यान रखे की होलिका दहन भद्रा रहित और प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में करे.
  2. होलिका दहन के लिए आम, वट या पीपल की लकड़ी का इस्तेमाल करना वर्जित होता है.
  3. होलिका दहन से पहले होलिका की कम से कम 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए.
  4. शास्त्रों के अनुसार गर्भवती महिलाओ को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए.
  5. होली पूजा में नारियल और गेंहू की बालिया चढ़ाना शुभ होता है.
  6. होलिका की राख को पूरे घर में छिड़कने से नकारात्मकता दूर होती है.
Related Post