होली भाई दूज कब है 2023 Holi Bhaidooj 2023 Kab Hai

होली भाईदूज शुभ मुहूर्त तिलक व पूजा विधि Bhaidooj Puja Vidhi

Holi Bhaidooj 2023

Holi Bhaidooj 2023 Kab Hai भाई दूज का त्यौहार सभी महत्वपूर्ण व्रत त्योहारों में से एक माना जाता है यह चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन के बाद रंग खेलने वाली होली और फिर भाईदूज आता है इसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है. आज हम आपको साल 2023 होली भाई दूज पर्व की शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले एक जरूरी काम के बारे में बताएँगे.

होली भाईदूज शुभ मुहूर्त 2023 Holi Bhaidooj Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में होली भाईदूज 9 मार्च गुरुवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 8 मार्च को सायंकाल 07:42 मिनट पर|
  3. द्वितीया तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च को रात्रि 08:54 मिनट पर|
  4. तिलक का शुभ मुहूर्त होगा – दोपहर 12:08 मिनट से 12:55 मिनट तक|

होली भाईदूज पूजा विधि Holi Bhaidooj Tilak Pooja Vidhi 2023

शास्त्रों के अनुसार होली भाई दूज के दिन सर्वप्रथम श्रीविष्णु और गणेश की पूजा करनी चाहिए। भाई दूज के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर श्री विष्णु जी और गणेश जी की पूजा करे. इसके बाद भाई को तिलक करने के लिए आरती की थाल सजाये जिसमे कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई, काले चने, सुपारी या सूखा गोला आदि सामग्री रख ले. अब भाई को चौक पर बिठाकर शुभ मुहूर्त में उनका तिलक करें. तिलक के बाद पान, सुपारी, गोला, बताशे, फूल भाई को दे. अब भाई की आरती उतारे और उनका मुँह मीठा करे. तिलक के बाद भाई को भी अपनी बहन को सामर्थय अनुसार उपहार स्वरुप कुछ न कुछ भेंट करना चाहिए और उनकी रक्षा का वचन देना चाहिए.

होली भाई दूज का महत्व Holi Bhaidooj 2023 Importance

Holi Bhaidooj 2023 धार्मिक मान्यता अनुसार भाई दूज के दिन भाई का तिलक करने से भाई बहन दोनों के जीवन में समृद्धि आती है. भाईदूज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वीतिया तिथि को मनाया जाता है जिस तरह दिवाली के बाद भाई दूज मनाकर भाई की लंबी उम्र के लिए कामना की जाती है, वैसे ही फाल्गुन मास में होलिका दहन और रंगवाली होली के बाद होली भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है मान्यता है की इस दिन टिकल व पूजन करने से जीवन के सभी संकट दूर होते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

होली भाईदूज पर जरूर करे ये काम Holi Bhaidooj Do These Things

  1. होली भाईदूज के दिन भाई बहन को मिलकर श्रीविष्णु और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
  2. धार्मिक मान्यता अनुसार भाईदूज के दिन चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए.
  3. इस दिन संभव हो तो भाईयों को आदर सम्मानपूर्वक घर बुलाकर भोजन कराना शुभ होता है.
  4. बहनो को तिलक के बाद भाई को गोला या नारियल भेंट करना चाहिए इससे जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है.
error: