X

होली कब की है 2025 में Holi 2025 Mein Kab Hai

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025 Date

Holi 2025 Mein Kab Hai शास्त्रों के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. पंचाग के अनुसार यह पर्व दो दिन का होता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होते है जिनमे शुभ कार्य वर्जित होते है. हर बार की तरह इस बार भी होली के त्यौहार को लेकर कन्फ्यूजन है आइये जानते है साल 2025 होली कब है, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलिका पूजा विधि और इस दिन क्या करे|

होली 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2025

  1. साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
  2. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
  4. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
  5. भद्रा पूँछ – सायंकाल 06:57 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट|
  6. भद्रा मुख – रात्रि 08:14 मिनट से रात्रि 10:22 मिनट|

होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. पूजन में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके बाद होलिका की चार या सात परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटे और फिर होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन क्या करे Holika Dahan Niyam

  1. होलिका दहन के दिन विधि विधान से शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा कर होलिका दहन करना चाहिए.
  2. होलिका दहन वाले दिन किसी ज़रूरतमंद को अन्न-धन का दान करना शुभ होता है.
  3. होली की रात 21 गोमती चक्र लेकर किसी शिव मंदिर में शिवलिंग के पास रखने से मनोकामना पूरी होती है.
  4. होलिका दहन की अग्नि की बची हुई राख घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रखने से धन में वृद्धि के योग बनते है.
Related Post