X

होली 2025 में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण Holi 2025 Chandragrahan Date Time

चंद्रग्रहण कब लगेगा Holika Dahan Chandragrahan 2025

Holi 2025 Chandragrahan Date Time पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्यौहार मनाया जाता है. हर साल लोगों को होली का बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार होली पर साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ग्रहण को अशुभ ज्योतिषीय घटना माना गया है, इसकी नकारात्मक ऊर्जा से जन-जीवन प्रभावति होता है. आइये जानते है इस बार साल 2025 में होली कब है, होलिक दहन समय, क्या इस साल होली पर भद्रा का साया है और होली के दिन लग रहे चंद्रग्रहण का समय क्या रहेगा|

होली 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2025

  1. साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
  2. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
  4. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
  5. भद्रा पूँछ – सायंकाल 06:57 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट|
  6. भद्रा मुख – रात्रि 08:14 मिनट से रात्रि 10:22 मिनट|

चंद्र ग्रहण का समय Chandra Grahan 2025

पंचांग के अनुसार साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च शुक्रवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा. इस दिन रंग वाली होली मनाई जाएगी. ज्योतिष अनुसार ये चंद्र ग्रहण कनाडा, अमेरिका और दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप में देखा जायेगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखी देगा इसीलिए यहाँ इसका सूतक मान्य नहीं होगा. चंद्र ग्रहण सुबह 09:29 मिनट से दोपहर 03:29 मिनट तक रहेगा.

होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए और फिर होलिका पूजन वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. होलिका में रोली, धूप, फल-फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल, नारियल, मिठाईया अर्पित करे और होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

Related Post