हरतालिका तीज पूजा विधि 2024 Hartalika Teej Puja
Hartalika Teej Kab Hai 2024 Mein पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस दिन निर्जल व्रत रखा जाता है यह व्रत महिलाये अखंड सौभाग्य के लिए रखती है. कुवारी कन्याये भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती है. हरतालिका तीज के दिन भगवान् शिव और माता गौरी का पूजन किया जाता है. आइये जानते है 2024 में हरतालिका तीज व्रत कब रखा जायेगा, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन क्या करे क्या ना करे|
हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurat 2024
- साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जायेगा|
- तृतीया तिथि शुरू होगी – 5 सितंबर दोपहर 12:21 मिनट पर|
- तृतीया तिथि समाप्त होगी – 6 सितंबर सायंकाल 03:01 मिनट पर|
- प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:02 मिनट से 08:33 मिनट तक|
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – सायंकाल 06:53 मिनट से 08:16 मिनट तक|
- पारण का समय – 7 सितम्बर प्रातःकाल 06:14 मिनट से प्रातःकाल 07:15 मिनट तक|
हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi
हरतालिका तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद निर्जल या फलाहार व्रत का संकल्प ले. भगवान शिव-पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पूजास्थल में एक चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. भोलेनाथ को उनकी प्रिय सामग्री बेलपत्र, भस्म, धतूरा अर्पित करे. माता पार्वती को सुहाग का सामान, लाल सिन्दूर अर्पित करे इसके बाद भोग लगाए. अब व्रत कथा पढ़कर संपूर्ण शिव परिवार की आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण करे.
हरतालिका तीज के दिन क्या करे क्या ना करे Hartalika Teej Niyam
- शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार कर हरा रंग धारण करना चाहिए.
- इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
- इस व्रत को निर्जला रखकर अगले दिन चतुर्थी पर व्रत खोला जाता है।
- हरतालिका तीज व्रत बीच में नहीं छोड़ना चाहिए.
- इस दिन तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- व्रत के दिन पूजा के बाद तीज व्रत कथा जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए।
- हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए,