साल 2025 में ग्रहण ग्रहण कब-कब होंगे Chandra Grahan Dates 2025
Grahan 2025 full List ज्योतिष अनुसार ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसका मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. हर साल व्रत त्योहारों की तरह ही ग्रहण भी पड़ते है जिनके बारे में जानने की उत्सुकता लोगो के मन में बनी रहती है साल में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तिथियां हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष की माने तो साल 2025 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे जिसमे दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. आइये जानते है साल 2025 में लगने वाले चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण की संपूर्ण तिथियां और समय क्या होगा|
पहला सूर्य ग्रहण 2025 First Solar Eclipse 2025
- ज्योतिष अनुसार साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 शनिवार को लगेगा|
- यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा|
- भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 02:20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06:13 मिनट पर समाप्त होगा|
- ये ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और रूस में दिखाई देगा| भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा|
दूसरा सूर्य ग्रहण 2025 Second Surya Grahan 2025 Date
- ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितम्बर रविवार को लगेगा|
- यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा और यह भारत में नहीं दिखाई देगा|
- ये ग्रहण अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा|
पहला चंद्रग्रहण 2025 First Chandra Grahan 2025 Date
- ज्योतिष अनुसार साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च शुक्रवार को लगेगा|
- यह खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो कनाडा, अमेरिका, और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में देखा जाएगा|
- यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा|
दूसरा चंद्र ग्रहण 2025 Second Chandra Grahan 2025 Date
- ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर रविवार को लगेगा|
- यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और पितृपक्ष में लगेगा
- यह ग्रहण पूर्वी गोलार्द्ध के ज़्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा. इसमें मध्य अफ़्रीका, पूर्वी यूरोप, पूर्वी एशिया, जापान, इंडोनेशिया, और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं|