गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurt 2025
Govardhan Puja Date 2025 पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन होती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा का विधान है. इसे अन्नकूट भी कहते हैं, इस दिन 56 भोग बनाकर भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया जाता है. आइये जानते है साल 2025 में गोवर्धन पूजा कब है, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2025 Govardhan Puja Shubh Muhurt
- साल 2025 में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया जायेगा|
- प्रतिपदा तिथि आरम्भ – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त -22 अक्टूबर रात्रि 08:16 मिनट पर|
- प्रातःकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 06:26 मिनट से 08:42 मिनट तक|
- सायंकाल मुहूर्त – सायंकाल 03:29 मिनट से सायंकाल 05:44 मिनट|
गोवर्धन पूजा विधि Govardhan Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन प्रात: स्नान के बाद पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाये इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और दीप प्रज्वलित करे. सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे. पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद अंत में सभी को वितरण करे. अंत में गोवर्धन पर्वत की 7 परिक्रमा लगाए. मान्यता है की आज के दिन गोवर्धन पूजा से धन और सुख में वृद्धि होती है।
गोवर्धन पूजा क्या करे क्या ना करे Goverdhan Puja Upay
- गोवर्धन पूजा के दिन प्रातः स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए.
- इस दिन गायों की पूजा कर उन्हें गुड़ और रोटी खिलाये.
- इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है.
- गोवर्धन पूजा के दिन भगवान् कृष्ण को अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग साथ ही 56 प्रकार के भोग लगाए जाते है.
- इस दिन ब्रह्मचर्य नियम का पालन करें।
- सात्विक भोजन का सेवन करें।
- आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण के नामों का जप करना चाहिए.
- गोवर्धन पूजा के दिन तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.