X

गोवर्धन पूजा 2024 में कब है Govardhan Puja Annakut Date 2024

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurt 2024

Govardhan Puja Annakut Date 2024 गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इस दिन भगवान कृष्ण जी की पूजा कर उन्हें विशेष भोग लगाया जाता है. पंचांग के अनुसार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाने की परंपरा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा होती हैं, इसे अन्नकूट भी कहते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा से जीवन में शुभता आती है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था. आइये जानते है साल 2024 में गोवर्धन पूजा कब है, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2024 Govardhan Puja Shubh Muhurt

  1. साल 2024 में गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर शनिवार को मनाया जायेगा|
  2. गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 06:07 मिनट से 8:28 मिनट तक|
  3. गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त – सायंकाल 03:33 मिनट से सायंकाल 05:55 मिनट|
  4. प्रतिपदा तिथि आरम्भ – 1 नवंबर सायंकाल 06:16 मिनट पर|
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त -2 नवंबर रात्रि 08:21 मिनट पर|

गोवर्धन पूजा विधि Govardhan Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन प्रात: स्नान के बाद अपने कुलदेव का ध्यान करते हुए पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना ले और इसे फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाकर इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और दीप प्रज्वलित करे. सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे. पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद अंत में सभी को वितरण करे. अंत में गोवर्धन पर्वत की 7 परिक्रमा लगाए. मान्यता है की आज के दिन गोवर्धन पूजा से धन और सुख में वृद्धि होती है।

गोवर्धन पूजा उपाय Goverdhan Puja Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन गाय की सेवा कर उसे फल और चारा खिलाना शुभ होता है.
  2. गोवर्धन पूजा या अन्नकूट के दिन गोवर्धन पर्वत बनाकर इसकी पूजा करनी चाहिए.
  3. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं.
  4. यह पर्व कार्तिक मास में आता है कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से धन की कमी नहीं होती|
  5. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
  6. इस दिन भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत चढाने से सभी सुखो की प्राप्ति होती है.
Related Post