विजयादशमी दशहरा कब है Dussehra 2023 Date Time Shubh Muhurat

दशहरा पूजा विधि शुभ योग Dussehra Puja Vidhi Shubh Yog 2023 

Dussehra 2023 Date Dussehra 2023 Date पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी या दशहरा मनाया जाता है इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है। नवरात्रि के नौ दिन बाद दसवें दिन दशमी तिथि को दशहरा मनाया जायेगा। मान्यता है की जहा एक ओर इस दिन भगवन श्रीराम ने रावण का वध किया वही माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था. इसीलिए यह दिन भगवान राम और माँ दुर्गा की विजय के रूप में मनाया जाता है. इस बार विजयादशी के दिन कई शुभ योग बनेंगे. आइये जानते है 2023 में दशहरा की सही तिथि, पूजा व रावण दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और में इस दिन किये जाने वाले विशेष कार्य क्या है|

दशहरा तिथि व शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2023

  1. साल 2023 में विजयादशमी दशहरा 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जायेगा|
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 23 अक्टूबर सायंकाल 05:44 मिनट|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 24 अक्टूबर सायंकाल 03:14 मिनट|
  4. श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 22 अक्टूबर सायंकाल 06:44 मिनट|
  5. श्रवण नक्षत्र समाप्ति- 23 अक्टूबर सायंकाल 05:14 मिनट|
  6. विजय मुहूर्त होगा- 24 अक्टूबर दोपहर 01:58 मिनट से 02:43 मिनट|
  7. अपराह्न पूजा का समय – दोपहर 01:13 से सायंकाल 03:28 मिनट|

रावण दहन मुहूर्त 2023 Dussehra 2023 Ravan Dahan Time

ज्योतिष अनुसार दशहरा के दिन लंकापति रावण और उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है. शास्त्रों की माने तो पुतलों का दहन सही समय पर किया जाय तो शुभ होता है. 2023 में विजयदशमी के दिन दहन का शुभ मुहूर्त होगा 24 अक्टूबर सूर्यास्त के समय शाम 05:43 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक|

दशहरा शुभ योग 2023 Dussehra Shubh Yog

दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है, इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य किये जा सकते है. इस साल दशहरा पर्व पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं. इस दिन रवि योग सुबह 06:27 मिनट से दोपहर 03:38 मिनट तक और इसके बाद वृद्धि योग दोपहर 03:40 मिनट से शुरू होकर पूरी रात रहेगा.

दशहरा पूजा विधि Dussehra Puja Vidhi

दशहरे के दिन भगवान श्रीराम, देवी दुर्गा, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और शमी वृक्ष की पूजा का विधान है. दशमी के दिन प्रातःकाल माँ दुर्गे की विधिवत पूजा कर देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन और नवरात्रो का पारण करना चाहिए। अपराह्न काल में ईशान कोण पर अष्टदल कमल बनाकर देवी अपराजिता और जया विजया देवियों का पूजन करें। इस दिन शमी वृक्ष का भी पूजन करे इससे आरोग्य व धन प्राप्ति होती है। मान्यता है की भगवान् राम ने लंका विजय से पहले शमी वृक्ष की पूजा की जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

दशहरे पर करे ये काम Dushara upay

  1. शास्त्रों के अनुसार दशहरे के दिन शमी वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
  2. मान्यता है की इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करना शुभ होता है.
  3. करियर में सफलता के लिए ‘ऊँ विजयायै नमः’ मंत्र का जाप कर माँ दुर्गा को 10 फल अर्पित करने चाहिए।
  4. इस दिन घर के ईशान कोण में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
error: