धनतेरस तिथि खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat
Dhanteras 2025 Date Time Puja Vidhi दीपावली का त्योहार 5 दिन का होता है. इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी की पूजा से जातक को सुख समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर, प्रदोष काल व वृषभ काल पूजा मुहूर्त और धनतेरस पूजा विधि क्या है|
धनतेरस तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 dhanteras Shubh muhurat 2025
- साल 2025 में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को है|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट |
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 मिनट |
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त Dhanteras Muhurat 2025
- धनतेरस के दिन गौधूलि मुहूर्त में भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है|
- धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट तक रहेगा|
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट |
धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पूजास्थल को स्वच्छ करे. पूजास्थल में लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करे. शाम के समय पूजा मुहूर्त में सबसे पहले गणेश जी का पूजा करे. प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये. सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री और मिठाई का भोग लगाए. पूजा के समय कुबेर मंत्र, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. अंत में घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के नाम का दीप जलना चाहिए. इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है.