धनतेरस कब है 2023 सही तिथि Dhanteras 2023 Date Shubh Muhurat  

धनतेरस तिथि खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Muhurat

Dhanteras 2023 DateDhanteras 2023 Date पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन से पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुवात होती है. हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं, इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं. इसी दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाता है. प्राचीन मान्यता अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी, आभूषण, मकान, वाहन, पीतल के बने बर्तन खरीदना शुभ होता है. इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा करने से आर्थिक स्थि​ति मजबूत होती है. आइये जानते हैं कि इस साल धनतेरस कब है, धनतेरस पर पूजा और खरीददारी का मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या खरीदना शुभ होता है|

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2023 dhanteras Shubh muhurat 2023 

  1. साल 2023 में धनतेरस का पर्व 10 नवंबर शुक्रवार को है|
  2. गणेश, कुबेर और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त – शाम 05:47 मिनट से शाम 07:47 मिनट तक|
  3. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:30 मिनट से रात्रि 08:08 मिनट तक|
  4. वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:43 मिनट से रात्रि 07:43 मिनट तक|
  5. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी -10 नवंबर दोपहर 12:35 मिनट पर|
  6. त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी – 11 नवंबर दोपहर 01:57 मिनट पर|

धनतेरस खरीददारी मुहूर्त 2023 Dhanteras Khariddari Muhurat 2023

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है. इस साल 10 नवंबर को धनतेरस के दिन खरीददारी का सबसे शुभ समय दोपहर 2:35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6:40 मिनट के बीच है। इसके अलावा 11 नवंबर को सुबह 06:40 मिनट से दोपहर 1:57 मिनट तक का समय भी खरीददारी के लिए विशेष शुभ है.

धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर पूजन किया जाता है धनतेरस की शाम उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि जी और लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये. सभी प्रतिमाओं को चन्दन का तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पण करे. भगवान् कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं। पूजा के समय कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए। अब धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. धनतरेस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी की रात यम देवता का पूजन कर दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीपक रखना चाहिए. अंत में सभी की आरती कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

धनतेरस पर क्या- क्या खरीदे Dhanteras Kya Khareede

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन धातु की चीजें खरीदना बड़ा ही शुभ फलदायी माना जाता है। धनतेरस के दिन कोई न कोई धातु की चीज खरीदकर घर लाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है. इस दिन पीतल या ताम्बे के बर्तन, सोना-चांदी, सोने-चाँदी के बने सिक्के खरीदने की मान्यता है। इसके अलावा जो लोग सोना चाँदी नहीं खरीदना चाहते है उन्हें आज के दिन झाड़ू, नमक, साबूत धनिये के बीज, कमलगट्टे की माला, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा, मिटटी के दिए, कमल का पुष्प, लक्ष्मी चरण पादुका इनमे से कोई ना कोई चीज घर लानी चाहिए इससे सालभर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

error: