देव दिवाली उपाय Kartik Purnima Puja Vidhi
देव दिवाली कब है Dev Diwali 2025 Shubh Muhurat
- देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है|
- इस साल देव दिवाली 5 नवंबर को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 4 नवम्बर रात्रि 10:36 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 5 नवम्बर सायंकाल 06:48 मिनट पर|
- स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 04:52 मिनट से प्रातःकाल 05:44 मिनट|
- चंद्रोदय समय- सायंकाल 05:11 मिनट|
देव दीपावली दीप जलाने का शुभ मुहूर्त 2025 Dev Deepawali Muhurat 2025
- देव दीपावली पर दीप जलाने का प्रदोष काल शुभ मुहूर्त – सायंकाल 05:15 मिनट से रात्रि 07:05 मिनट तक|
- इस दिन इस समय में गंगा घाट और पवित्र नदियों में दीपदान किया जाता है|
- सत्यनारायण पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 07:58 से प्रातःकाल 09:20 मिनट|
- लक्ष्मी पूजन मुहूर्त – रात्रि 11:39 मिनट से 12:31 मिनट|
देव दीपावली शुभ योग 2025 Dev Deepawali Shubh Yog 2025
ज्योतिष अनुसार इस बार देव दीपावली पर शिववास योग का शुभ संयोग है। इस योग का संयोग शाम 06 बजकर 48 मिनट से शुरू है। इसके साथ ही देव दीपावली पर बव करण का भी संयोग है। इन योग में शिव-शक्ति की पूजा करने से सकल मनोरथ सिद्ध होते है।
देव दिवाली उपाय Dev Diwali Upay
- कहा जाता है की देव दीपावली के दिन देवता स्वयं गंगा तट पर आकर दीप जलाते हैं. इसीलिए इस दिन पवित्र नदियों, तालाब, और तीर्थ स्थलों पर दीपदान करना शुभ होता है.
- देव दीपावली के दिन अन्न, वस्त्र, और धन का दान करने से माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.
- इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सकारात्मकता आती है।