साल का दूसरा चंद्रग्रहण Moon Eclipse 2024 Date Time
भाद्रपद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Bhadrapad Purnima 2024 Shubh Muhurat
- साल 2024 में भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत 17 सितम्बर को वही पूर्णिमा का स्नान 18 सितम्बर को किया जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि शुरू – 17 सितंबर प्रातःकाल 11:44 मिनट |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 18 सितंबर प्रातःकाल 08:04 मिनट |
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 09:11 मिनट से दोपहर 01:37 मिनट |
- चंद्रोदय समय – सायंकाल 06:03 मिनट |
चंद्रग्रहण का समय Chandragrahan Date time
- साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितम्बर बुधवार को भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा|
- भारतीय समय अनुसार ग्रहण 18 सितम्बर की सुबह 6:11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10:17 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। |
- चंद्र ग्रहण का परमग्रास सुबह 08:14 मिनट पर होगा|
चंद्रग्रहण सूतक का समय Chandra Grahan Time
चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है| ज्योतिष अनुसार 18 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण है जिस समय यह चंद्रग्रहण लग रहा है उस समय प्रातःकाल का समय रहेगा जिस कारण भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा |
चंद्रग्रहण कहां दिखाई देगा Chandra Grahan Kahan Dikhai Dega
ज्योतिष अनुसार साल 2024 का ये दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्सों, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका के सीमित क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत के कुछ ही शहरो में ये ग्रहण चंद मिंटो के लिए देखा जा सकेगा.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
आज जरूर करे ये काम Chandragrahan kya kare
- शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़ककर खुद भी गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ होता है.
- चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद सामर्थ्यानुसार जरूरतमंदो को दान करना चाहिए.
- चंद्रग्रहण के दिन सफ़ेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्र की स्तिथि मजबूत होती है.
- मान्यता है की चंद्र ग्रहण के दौरान अगर आप महालक्ष्मी मंत्र का जप करते हैं तो आर्थिक लाभ और बगलामुखी मंत्र का जप करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है।