नवरात्रि तीसरा दिन शुभ मुहूर्त Navratri Teesra Din Puja Vidhi
चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन तिथि 2022 Chaitra Navratri Third Day 2022
हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन माँ के तीसरे स्वरुप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है इस साल 2022 में चैत्र नवरात्रि का तीसरा नवरात्रि व्रत 4 अप्रैल सोमवार के दिन रखा जायेगा. इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जायेगा.
देवी चंद्रघंटा स्वरुप Goddess Chandraghanta Swaroop
पौराणिक कथाओ के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां दुर्गा का यह तीसरा रूप बेहद ही सुंदर, मोहक और अलौकिक है। चंद्र के समान मां के इस रूप से दिव्य सुगंधियों और दिव्य ध्वनियों का आभास होता है। माँ का वाहन सिंह है माता रानी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है।
माता चंद्रघंटा पूजन विधि Goddess Chandraghanta Pooja Vidhi
नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है ये नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. इस दिन सुबह स्नान के बाद माँ की पूजा से पहले सभी देवी देवताओ का आह्वाहन करे फिर मां चंद्रघंटा का ध्यान कर प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराये. उसके बाद मां चंद्रघण्टा को धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत अर्पित करें. इस दिन माता रानी की पूजा में क्रीम व भूरे रंग के वस्त्रो का प्रयोग कर और माँ को कमल व शंखपुष्पी के फूल अर्पण करे और उन्हें दूध या दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाया जाय अब हाथों में फूल लेकर माँ के मन्त्र ओम देवी चन्द्रघंटाय नमः का जाप करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
तीसरा नवरात्रि उपाय Third Navratri Upay
माँ दुर्गा का तीसरा रूप बड़ा ही कल्याणकारी है नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की सबसे पहले विधिवत पूजा कर उन्हें उनकी सभी प्रिय चीजे अर्पित करे इसके बाद आज के दिन पूजा के बाद घर में शंख व घंटा जरूर बजाये इससे जीवन में आ रही सभी परेशानिया दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है. आज के दिन किये जाने वाले उपाय के रूप में पूजा के समय माँ के मंत्रो का जाप कर एक ताम्बे का एक सिक्का माँ को चढ़ाये और पूजा के बाद इस सिक्के को अपने पास रख ले इस उपाय से आपकी सभी आर्थिक परेशानिया दूर होने लगेंगी.