आषाढ़ अमावस्या उपाय Ashadh Amavasya Upay
आषाढ़ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में आषाढ़ अमावस्या 25 जून को है |
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 24 जून सायंकाल 06:59 मिनट |
- अमावस्या तिथि समाप्त – 25 जून सायंकाल 04:00 बजे|
- स्नान-दान मुहूर्त – 25 जून प्रातःकाल 04:05 मिनट से प्रातःकाल 04:45 मिनट|
- सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि 25 जून को है इसलिए स्नान दान भी इसी दिन होगा|
- गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 07:21 मिनट से सायंकाल 07:42 मिनट|
आषाढ़ अमावस्या शुभ योग 2025 Ashadh Amavasya Yog 2025
साल 2025 की आषाढ़ अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 5:25 मिनट से सुबह 10:40 मिनट तक तो वही वृद्धि योग 26 जून की सुबह 2:39 मिनट तक है. इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और आर्द्रा नक्षत्र भी रहेगा|
आषाढ़ अमावस्या क्या करे क्या न करे Ashadh Amavasya Niyam
- आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर विधिवत पूजा करना पुण्यकारी होता है.
- मान्यता है की आषाढ़ अमावस्या के दिन पितृ चालीसा, पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
- अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के बाद जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है.
- इस दिन गाय, कौवा, चींटियों और कुत्ता को भोजन कराने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
- अमावस्या के दिन तामसिक चीजों का सेवन ना करे|
- इस दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए|
- अमावस्या के दिन कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
- अमावस्या पर तुलसी और बेलपत्र के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.