अधिक अमावस्या 2023 Adhik Amavasya 2023 Date Time

अमावस्या तिथि शुभ मुहूर्त Adhik Amavasya Upay 2023

Adhik Amavasya 2023 Adhik Amavasya 2023  पंचांग के अनुसार इस साल मलमास का समापन अमावस्या तिथि को होगा. अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मलमास समाप्त हो जायेगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या हर माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में अमावस्या तिथि का खास महत्व है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान और पितृ तर्पण करना शुभ होता है. आइये जानते है साल 2023 में अधिकमास की अमावस्या कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन कौन से उपाय करना शुभ होता है |

मलमास 2023 कब खत्म होगा Malmaas Ending Date 2023

इस साल मलमास का प्रारंभ 18 जुलाई मंगलवार से हुआ था. जिसका समापन 16 अगस्त बुधवार को होगा.

अधिकमास अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Adhikmaas Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में अधिकमास की अमावस्या 16 अगस्त को है
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 15 अगस्त प्रात:12:42 मिनट पर
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 16 अगस्त दोपहर 03:07 मिनट पर
  4. स्नान-दान का समय – सुबह 04:20 मिनट से सुबह 05:02 मिनट
  5. अमृत मुहूर्त – सुबह 07:29 मिनट से सुबह 09:08 मिनट
  6. पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 10:47 मिनट से सुबह 12:25 मिनट

अधिकमास अमावस्या पूजा विधि Adhik Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल में काले तिल डालकर अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद भगवन विष्णु, महादेव और पीपल के पेड़ की पूजा करे. शाम के समय पीपल और तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाये इससे पितर प्रसन्न होते हैं. इस दिन तुलसी की 108 बार परिक्रमा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है. कुंडली में चंद्रदोष है तो आमवस्या के दिन सफ़ेद चीजों का दान करे इससे चंद्रदोष से मुक्ति मिलती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

अमावस्या के दिन क्या करे Adhik Maas Amavasya Upay

  1. अमावस्या के दिन प्रातःकाल उठकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और भगवान विष्णु व भगवन शिव की विधिवत पूजा करें।
  2. इस दिन पीपल के वृक्ष का पूजन कर परिक्रमा करे|
  3. अमावस्या के दिन स्नान-दान व पूजा पाठ के बाद आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं इससे पुण्य की प्राप्ति होगी|
  4. इस दिन काली चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाने से मनोकामना की पूर्ति होती है इस दिन पांच लाल पुष्प और पांच जलते हुए दीपक को नदी में प्रवाहित करना शुभ होता है|
  5. अमावस्या की शाम घर में लाल बाती वाला गाय के घी का दीपक जलाएं, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
error: