पौष अमावस्या उपाय Paush Amavasya Upay
Paush Amavasya 2025 Kab Hai पंचांग के अनुसार साल 2025 में पौष मास की अमावस्या बेहद खास होने जा रही है क्योकि यह साल की आखिरी अमावस्या होगी. यह अमावस्या धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास हो रही है क्योंकि इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ योग बन रहा हैं. अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के पूजन और स्नान-दान का विशेष महत्व है आइए जानते हैं साल 2025 में साल की आखिरी अमावस्या कब है, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अमावस्या के कौन से कार्य करना शुभ होता है|
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Paush Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में पौष अमावस्या 19 दिसम्बर को है|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 19 दिसम्बर प्रातःकाल 04:59 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 20 दिसम्बर प्रातःकाल 07:12 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:58 मिनट से दोपहर 12:39 मिनट|
- स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 05:19 मिनट से सुबह 06:14 मिनट|
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:25 मिनट शाम 05:53 मिनट|
अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi
अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद साफ़ वस्त्र धारण कर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. इसके बाद भगवान शिव-माता पार्वती और लक्ष्मी नारायण की पूजा करें. मन्त्र का जाप करें. इसके बाद पीपल के पेड़ की पूजा कर जल अर्पित करें. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. आज के दिन पितरो के तर्पण का भी बहुत अधिक महत्व है.
अमावस्या उपाय Paush Amavasya Upay
- धार्मिक मान्यता अनुसार अमावस्या के दिन जल, दूध, दही, घी, शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
- अमावस्या के दिन भोजन, कपड़े और सफ़ेद चीजों का दान करना शुभ होता है.
- इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से दीर्घायु, सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है.
- इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर, पितरों के निमित्त तर्पण, दान और दीपदान से पुण्यफल प्राप्त करना चाहिए







