होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025
Holi Kab Hai 2025 Holika Dahan पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रंगो का पर्व होली मनाई जाती है होली बसंत ऋतु में आने वाला खास त्यौहार है फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन कर अगले दिन रंग खेला जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार होली से पहले कुछ विशेष चीजों को घर लाने से पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है आइये जानते है साल 2025 में होली कब है, होलिका दहन का सही समय व शुभ मुहूर्त और होली से पहले घर लायी जाने वाली ये शुभ चीजे क्या है|
होली तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan Date Time 2025
- साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च को किया जायेगा|
- इस साल रंगवाली होली कुछ जगहों पर 14 मार्च तो वही कुछ जगहों पर 15 मार्च की होगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
- आइये जानते है होली से पहले क्या चीजे घर लानी चाहिए|
तोरण Holi Vastu Tips 2025
वास्तु अनुसार हमेशा घर के मुख्य द्वार को तोरण से सजाने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। होली से पहले घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-वैभव का संचार होता है।
बांस का पौधा Holi Vastu Tips 2025
बांस का पौधा घर में होना वास्तु शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां बांस का पौधा होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और घर में शांति व समृद्धि बनी रहती है। होली से पहले घर में बैम्बू प्लांट रखना चाहिए|
कछुआ Holi Vastu Tips 2025
वास्तुअनुसार होली से पहले धातु से बना कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुआ भगवान विष्णु का स्वरूप है इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र अंकित हो, तो यह और भी अधिक लाभकारी होता है।
चांदी का सिक्का Holi Vastu Tips 2025
वास्तुशास्त्र के अनुसार होली के दिन चांदी का सिक्का घर लाना शुभ माना जाता है। इसे पूजा के बाद लाल या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।