सावन 2025 जाने सही तारीख Sawan Somwar Vrat 2025
Sawan 2025 Start Date हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है. यह महीना भगवन शिव को समर्पित है इस माह में भगवन शिव का जलाभिषेक करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. सावन में आने वाले सोमवार व्रत विशेष शुभ माने जाते है. इस बार सावन में कई शुभ योग बनेंगे. आइये जानते है साल 2025 में सावन माह की शुरुवात कब और किस दिन से होगी, शुभ मुहूर्त, शुभ योग और सावन माह का महत्व क्या है|
सावन किस दिन से शुरु है Sawan 2025 Start
- इस साल सावन के महीने का आरंभ 11 जुलाई 2025 शुक्रवार से हो रहा है|
- और इसका समापन 9 अगस्त 2025 शनिवार को होगा।
- इस बार सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे जो बेहद शुभ हैं।
सावन शुभ योग 2025 Sawan 2025 Shubh Yog
इस वर्ष सावन का महीना 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान कुल चार सोमवार आएंगे. सावन का समापन रक्षाबंधन के साथ होगा, इस बार सावन के पहले ही दिन एक विशेष योग बन रहा है, जिसे शिववास योग कहा जाता है. इस योग में शिवजी की पूजा और जलाभिषेक करने से साधक को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है.
सावन सोमवार व्रत तिथियां 2025 Sawan Somwar all Dates
- पहला सावन सोमवार व्रत – 14 जुलाई 2025
- दूसरा सावन सोमवार व्रत – 21 जुलाई 2025
- तीसरा सावन सोमवार व्रत – 28 जुलाई 2025
- चौथा सावन सोमवार व्रत – 4 अगस्त 2025
सावन माह का महत्व Sawan Maah Ka Mahatva
शास्त्रों केअनुसार सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित रहता है. इस महीने में रुद्राभिषेक तथा जलाभिषेक करने की बड़ी मान्यता और महत्व बताया गया है. कहते है को इस महीने में उत्तरवाहिनी गंगा से कांवड़ यात्रा कर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने से सभी रोग, दुख, कष्ट, काल, दरिद्रता समाप्त हो जाती हैं और हर इच्छा पूरी होती है.