होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025
Holika Dahan Time Niyam पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है साल 2025 में होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जायेगा. इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा भी लगेगी जिस कारण होलिका दहन देर सेकिया जायेगा. होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने की परंपरा है. शास्त्रों की माने तो होली पर्व के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते है आइये जानत्ते है साल 2025 में होलिका दहन की तिथि व मुहूर्त, रंग कब खेला जायेगा, भद्रा का समय और होली के दौरान किन कार्यो को करने से बचना चाहिए.
होली कब है 2025 Holika Dahan Shubh Muhurat 2025
- साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
होलिका दहन भद्रा का समय Holika Dahan Bhadra Time
- मान्यता है कि भद्राकाल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए|
- होलिका दहन के लिए भद्रा रहित मुहूर्त और प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा तिथि शुभ मानी जाती है|
- पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट तक रहेगी|
- इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक का होगा|
- आइये जानते है होली पर्व के दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए|
पैसों का लेनदेन न करें Holika Dahan Niyam
शास्त्रों के अनुसार होली के दिन यदि अति आवश्यक ना हो तो पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। विशेष रूप से होलिका दहन की रात पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए|
पुराने कपड़ों का दान Holika Dahan Niyam
शास्त्रों में दान-पुण्य करना अच्छा बताया गया है। लेकिन होली वाले दिन कुछ कार्य वर्जित है. कहा गया है कि होली के दिन किसी को भी पुराने कपड़े दान नहीं करने चाहिए। अगर आप दान करना ही चाहते हैं तो नए कपड़ों का दान करने चाहिए|
सरसों का तेल Holika Dahan Niyam
होली वाले दिन सरसों के तेल का दान भी वर्जित माना गया है इस दिन सरसो के तेल का दान करने से बचना चाहिए क्योकि सरसो के तेल का सम्बन्ध शनिदेव से होता है.
लोहे और स्टील का दान Holika Dahan Niyam
मान्यता है की होली के दिन लोहे और स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इसे शुभ नहीं मना जाता है. किसी भी शुभ अवसर पर इन धातुओं से बनी चीजे दान करना वर्जित होता है.