X

नागपंचमी 2025 सही तारीख Nag Panchami Date Time 2025

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Upay 2025

Nag Panchami Date Time 2025  शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी का पर्व स दिन नाग देव का पूजन और व्रत करने की परंपरा है। धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना अत्यंत पावन होता है जो भगवान शिव को अति प्रिय है। इस माह में कई खास व्रत, त्यौहार होते है इन्ही में से एक है नाग पंचमी का त्योहार| आइये जानते है साल 2025 में नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि और इसके नियम क्या है|

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2025 Nag Panchami 2025 Date

  1. साल 2025 में नाग पंचमी का त्यौहार 29 जुलाई मंगलवार को मनाया जायेगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 28 जुलाई रात्रि 11:24 मिनट|
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 30 जुलाई प्रातःकाल 12:46 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त – प्रातःकाल 05:41 मिनट से प्रातःकाल 08:23 मिनट तक|
  5. इसी दिन मंगलागौरी व्रत भी रखा जायेगा|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi

नाग पंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद में एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा स्थापित करे सबसे पहले जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें। मान्यता है की आज के दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है.

नाग पंचमी महत्व Nag Panchami Importance

धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन सर्पों की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकटों से रक्षा होती है और कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष का प्रभाव भी कम होता है। शास्त्रों के अनुसार प्राचीन काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर उसकी पूजा करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Related Post