विवाह पंचमी कब है 2023 Vivah Panchami 2023 Date Time Muhurat

विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami Puja vidhi Upay

Vivah Panchami 2023Vivah Panchami 2023 पंचांग के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है पौराणिक कथाओ के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था. मान्यता है कि विवाह-पंचमी के दिन सच्चे मन से माता सीता और भगवान श्रीराम की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत उपवास करने से विवाहित जातको को सौभाग्य वृद्धि और अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. कहा जाता है की इसी दिन तुलसी दास जी ने रामचरित मानस के लेखन की भी शुरूआत की थी। आइये जानते है साल 2023 विवाह पंचमी की सही तिथि, पूजा का मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले महा उपाय क्या है|

विवाह पंचमी 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त Vivah Panchami 2023

  1. साल 2023 में विवाह पंचमी 17 दिसंबर रविवार को है|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 16 दिसंबर रात्रि 08:00 मिनट पर|
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 17 दिसंबर रात्रि 05:33 मिनट पर|
  4. पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त – सुबह 08.24 मिनट से दोपहर 12.17 मिनट|
  5. दोपहर पूजा मुहूर्त – दोपहर 01.34 मिनट से दोपहर 02.52 मिनट|
  6. शाम पूजा मुहूर्त – शाम 05.27 मिनट से रात 10.34 मिनट|

विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami puja vidhi

विवाह पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनकर राम विवाह का संकल्प ले. अब पूजास्थल पर भगवान श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर भगवान राम को पीले और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करे. इसके बाद विधिपूर्वक राम-सीता विवाह संपन्न कराएं और “ॐ जानकीवल्लभाय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करते हुए गठबंधन करें। अंत में आरती के बाद गांठ लगे वस्त्र को अपने पास संभाल कर रख लें।

विवाह पंचमी का महत्व Vivah Panchami Importance

शास्त्रों में विवाह पंचमी बेहद खास तिथि है। इस दिन भगवान राम और माता सीता का स्वयंवर रचाना बेहद शुभ होता है. ऐसी मान्यता है की जिन लोगों की शादी में बाधाएं आ रही है उनके लिए विवाह पंचमी पर पूजा करना विशेष लाभकारी होता है और इससे विवाह में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती हैं साथ ही इस दिन प्रभु श्री राम और माता सीता की पूजा से सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

विवाह पंचमी उपाय Vivah Panchami Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार इस दिन विवाहित जन और विशेषकर कुवारी कन्याये व्रत रखकर भगवान राम और माता सीता का पूजन करती है तो उन्हें सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है
  2. इस दिन माता सीता को लाल वस्त्र और सुहाग की सामग्री अर्पित करने से सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है.
  3. जिन जातको के विवाह में बँधाये आ रही है उन्हें विवाह पंचमी के दिन राम सीता की प्रतिमा पर साबुत हल्दी चढ़ानी चाहिए और पूजा के बाद इस हल्दी को अपने पास रखना चाहिए इस उपाय से विवाह में आ रही परेशानिया दूर होती है.
error: