तुलसी विवाह विधि Tulsi Vivah Puja Vidhi
तुलसी विवाह कब है 2023 Tulsi Vivah 2023
शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। कुछ जगहों पर देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानि द्वादशी को तुलसी विवाह किया जाता है पंचांग के अनुसार इस साल 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी को है, इसलिए 23 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा। हालाँकि कुछ मतानुसार 24 नवंबर को भी तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है इसीलिए आप अपनी परम्पराओ के अनुसार तुलसी विवाह 23 या 24 नवंबर को कर सकते है.
देवउठनी एकादशी कब से कब तक Devuthani ekadashi kab se kab tak
- साल 2023 मे देवउठनी एकादशी 23 नवंबर गुरुवार को है|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 22, नवम्बर रात्रि 11:03 मिनट पर|
- एकादशी तिथि समाप्त – 23, नवम्बर रात्रि 09:01 मिनट पर|
23 नवंबर तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2023 Tulsi Vivah Date 2023
- देवउठनी एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05.25 से रात 08.46 तक है।
- इस मुहूर्त में तुलसी विवाह संपन्न करना शुभ होगा|
24 नवंबर तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2023 Tulsi Vivah Date 2023
- कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 24 नवंबर शुक्रवार को है|
- द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी – 23 नवंबर रात्रि 09:01 मिनट पर|
- द्वादशी तिथि समाप्त होगी – 24 नवंबर सायंकाल 07:06 मिनट पर|
- द्वादशी के दिन तुलसी विवाह मुहूर्त – सुबह 11:43 मिनट से दोपहर 12:26 मिनट, दोपहर 1:54 मिनट से दोपहर 2:38 मिनट|
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
तुलसी विवाह विधि Tulsi Vivah Pujan Vidhi
शास्त्रों के अनुसार तुलसी विवाह के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर संकल्प करना चाहिए। अब शुभ मुहूर्त में एक साफ़ चौकी पर तुलसी के पौधे का गमला स्थापित करें और दूसरी चौकी पर शालिग्राम रखें। तुलसी के गमले में गन्ने का मंडप तैयार कर उसके पास जल से भरा कलश रखें। अब घी का दीपक जलाएं. तुलसी के पौधे और शालिग्राम पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें रोली, चंदन का टीका करे। इसके बाद तुलसी के पौधे को लाल चुनरी, चूड़ी, अन्य श्रृंगार और पूजन सामग्री अर्पित करे. शालिग्राम हाथ में लेकर तुलसी की परिक्रमा कर व्रत कथा और आरती कर विवाह विधि संपन्न करे.