मकर संक्रांति कितनी तारीख को है 2024 Makar Sankranti 2024 Date  

मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Muhurat 2024

Makar Sankranti 2024 DateMakar Sankranti 2024 Date ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं. इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है.मकर संक्रांति को कुछ जगहों पर खिचड़ी, उत्तरायण तो वहीं कुछ जगहों पर इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति 14 को मनई जाएगी या 15 को इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है आइये जानते हैं 2024 में मकर संक्रांति की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

मकर संक्रांति 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Shubh Muhurat 2024

  1. साल 2024 में मकर संक्रांति व उत्तरायण 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  3. मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 बजे तक|
  4. स्नान-दान का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 बजे तक|
  5. ज्योतिष अनुसार 15 जनवरी को सूर्य प्रातः काल 02:54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति 2024 शुभ योग Makar Sankranti 2024 Muhurat

ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति पर इस बार रवि योग का खास संयोग बनेगा, साथ ही मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान होंगे, ज्योतिष में इन ग्रहो की युति बेहद शुभ मानी जाती है. इस युति के प्रभाव से जातक को राजनीति, लेखन और प्रकाशन में प्रसिद्धि प्राप्त होती है. इस योग में स्नान-दान करने से विशेष लाभ मिलते है.

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काला तिल, गुड़ और गंगाजल मिलाकर सूर्यदेव के मंत्र ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः’ का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

मकर संक्रांति उपाय Makar Sankranti Upay

  1. मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करने से शनि बेहद प्रसन्न होते हैं.
  2. मकर संक्रांति का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन सूर्य देव को पानी में लाल चंदन, लाल फूल, काला तिल, गुड़ डालकर अर्घ्य दें. इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
  3. मकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है. इस दिन तिल, कंबल, मिठाई, मूंगफली, चावल, उरद दाल की खिचड़ी, गुड़ का दान करने से शनि, राहु-केतु, सूर्य की शुभता मिलती है.
  4. मकर संक्रांति पर घी का सेवन और दान करने से यश और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है.
error: