नवरात्रि तीसरा दिन शुभ मुहूर्त Navratri Teesra Din Puja Vidhi
शारदीय नवरात्रि तीसरा दिन शुभ तिथि व मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri Third Day 2023
- साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का तीसरा नवरात्रि व्रत 17 अक्टूबर मंगलवार के दिन रखा जायेगा|
- इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप देवी चंद्रघंटा की पूजा होती है|
- तृतीया तिथि प्रारम्भ – 17 अक्टूबर 2023 प्रातः 1:13 मिनट
- तृतीया तिथि समाप्त – 18 अक्टूबर 2023 प्रातः 1:26 मिनट
देवी चंद्रघंटा स्वरुप Goddess Chandraghanta Swaroop
पौराणिक कथाओ के अनुसार मां चंद्रघंटा के स्वरुप की अगर बात की जाय तो मां दुर्गा का यह रूप बेहद ही सुंदर, मोहक, अलौकिक व सोने के समान तेजवान है। माता के तीन नेत्र और 10 भुजाएं हैं। इनके हाथ में कमल का पुष्प, गदा, बाण, धनुष, त्रिशूल, खड्ग, चक्र, खप्पर सुशोभित हैं। माँ शेर की सवारी करती है माता रानी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण ही इन्हे देवी चंद्रघंटा कहा गया|
माँ चंद्रघंटा पूजा विधि व प्रिय चीजें Goddess Brahmcharini Pooja Vidhi
नवरात्रि के तीसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे और पूजा या व्रत का संकल्प ले. अब माँ के प्रिय लाल या भूरे रंग के वस्त्र धारण करे. इसके बाद पूजास्थल की सफाई करे. अब देवी चंद्रघंटा को स्नान कराये और तिलक कर धूप दीप जलाकर उनकी सभी प्रिय चीजें जैसे – माँ के प्रिय पीले रंग के फूल, सफेद कमल व शंखपुष्पी के फूल, लाल चुनरी, पान सुपारी, रोली, अक्षत फल-फूल अर्पित करे. माँ को सेब, केले, दूध या दूध से बनी मिठाई और खीर का भोग लगाए, पूजा में ओम देवी चन्द्रघंटाय नमः मंत्र का जाप और व्रत कथा पढ़कर आरती कर ले.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
तीसरा नवरात्रि उपाय Third Navratri Upay
- शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की विधिवत पूजा कर माँ के समक्ष एक छोटे लाल वस्त्र में लौंग, पान, सुपारी रखकर मां के चरणों में अर्पित करे और देवी के नवार्ण मंत्र का 108 बार जाप करें या मां चंद्रघंटा के बीज मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. अगले दिन ये सभी चीजें अपने धन रखने के स्थान पर रखे इससे धनलाभ होता है.
- जिस जातक की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, तो उन्हें मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए.
- इस दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा कर पूजा के बाद घर में शंख व घंटा जरूर बजाये इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है.