शारदीय नवरात्रि 2023 कब शुरू कब समाप्त Shardiya Navratri 2023

नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Navratri Durga Puja Muhurat 2023

Shardiya Navratri 2023 पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है. वैसे तो साल में चार बार नवरात्री आती है. जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र व शारदीय नवरात्रि होती है. आश्विन माह की नवरात्री बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. नवरात्री के 9 दिनों में माँ दुर्गा के 9 अलग- अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. कई बार तिथियों में उतार चढ़ाव के कारण नवरात्री घट बढ़ भी सकती है आइये जानते है साल 2023 में शारदीय नवरात्रि कब शुरू और कब समाप्त होंगी, कलश या घट स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, और इस बार नवरात्रि कितने दिन की है|

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 15 अक्टूबर रविवार से हो रही है
  2. जिसका समापन 24 अक्टूबर मंगलवार को नवरात्री पारण और विजयादशमी के साथ होगा|
  3. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट पर|
  4. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 12:32 मिनट पर|
  5. घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त – प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47  मिनट तक
  6. घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट पर|

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapana

नवरात्रि के पहले दिन यानि प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना की जाती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना करे. कलश स्थापना के लिए सर्वप्रथम मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले. अब उसमे जल से भरा कलश रखकर रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे उसी पात्र में रख दे जिसमे सप्तधान्य बोये है. कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश में सिक्का व दूब डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. अब समस्त देवी देवताओ का आह्वान कर विधिवत माता शैलपुत्री की पूजा करे.

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां Shardiya Navratri 2023 Tithi

साल 2023 में नवरात्री पूरे 9 दिन की होंगी इस बार नवरात्री में किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है शारदीय  संपूर्ण तिथियां इस प्रकार है|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. 15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
  2. 16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
  3. 17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
  4. 18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
  5. 19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
  6. 20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
  7. 21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
  8. 22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
  9. 23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
  10. 24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
error: