शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा शुभ मुहूर्त 2021  Shardiya Navratri 2021 Dates Time 

नवरात्री कलश स्थापना विधि Navratri Durga Puja Kalash Sthapana 2021

Shardiya Navratri 2021 Dates Time Shardiya Navratri 2021 Dates Time  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इसे शारदीय नवरात्रों के नाम से भी जानते है शास्त्रों में इन नवरात्रो का विशेष महत्व है मान्यता है की नवरात्रि के 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना से जीवन में ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। अश्विन माह में आने वाली नवरात्री सितम्बर / अक्टूबर माह में आती हैं. अष्टमी-नवमी तिथि को कन्या पूजन कर माँ का अशीर्वाद प्राप्त किया जाता है शारदीय नवरात्रों का समापन दशमी तिथि को विजय दशमी के रूप में किया जाता है आज हम आपको शारदीय नवरात्रि 2021 की तिथि, कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और इस दौरान किन चीजों को घर लाना होता है शुभ इस बारे में बताएँगे.

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2021 Shardiya Navratri 2021 Muhurat

  1. साल 2021 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 7 अक्टूबर गुरुवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा.
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 6 अक्टूबर सायंकाल 04:34 मिनट पर
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 7 अक्टूबर सायंकाल 01:46 मिनट पर
  4. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा- 7 अक्टूबर प्रातःकाल 06:17 मिनट से प्रातःकाल 07:07 मिनट तक
  5. कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त होगा – 7 अक्टूबर सुबह 11:45 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट तक

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2021 Kalash Sthapana

Shardiya Navratri 2021 Dates Time  – नवरात्रि के 9 दिनों में माँ दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।पहले दिन कलश स्थापना का विधान है इसी दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना करे कलश स्थापना के लिए सर्वप्रथम मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले अब उसमे जल से भरा कलश रखकर रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे मिट्टी के पात्र में रख दे.अब कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखें कलश में सिक्का व दूब डाल दे इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. इस तरह घटस्थापना पूर्ण होने के बाद समस्त देवी देवताओ और देवी माँ का आह्वान कर विधिवत माता शैलपुत्री की पूजा करे.

घर ले आये ये 1 चीज Navratri Ghar laaye ye 1 cheej

Shardiya Navratri 2021 Dates Time  – नवरात्रि के इन 9 दिनों के दौरान हर कोई दुर्गा माँ को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा पाठ व्रत उपवास व कुछ आसान उपाय करता है वास्तु अनुसार और शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों बताई गयी है जिन्हे यदि आप नवरात्रि से पहले घर लाते है तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है हैं तो आइये जानते है वे कौन सी चीजे है जिन्हे नवरात्रि के दौरान घर लाना अति शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

नवरात्रि में हर कोई माँ को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ व्रत उपवास व उपाय करता है वास्तु अनुसार कुछ ऐसी चीजों बताई गयी है जिन्हे यदि आप नवरात्रि से पहले घर लाते है तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं जैसे की नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ माना जाता है. नवरात्रि में घर में केले का पौधा लाकर लगाना और नित्य इसकी पूजा करना लाभकारी होता है. इसके अलावा यदि आप नवरात्रो में कमल का पुष्प, कमल पर विराजमान माँ की प्रतिमा या मोरपंख घर लेकर आते है तो आप पर सदा माता रानी की कृपा बरसती है.

error: