सावन प्रदोष पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व Sawan Pradosh Vrat 2023
सावन प्रदोष व्रत तिथियां 2023 Sawan Pradosh Vrat 2023
- साल 2023 में सावन का महीना 59 दिनों का होगा|
- इस बार सावन में कुल 4 प्रदोष व्रत पड़ेंगे|
- सावन का पहला प्रदोष व्रत – 14 जुलाई शुक्रवार
- सावन का दूसरा प्रदोष व्रत – 30 जुलाई रविवार
- सावन का तीसरा प्रदोष व्रत – 13 अगस्त रविवार
- सावन का चौथा प्रदोष व्रत – 28 अगस्त सोमवार
सावन प्रदोष शुभ मुहूर्त 2023 Sawan Pradosh Shubh Muhurat
- पहला प्रदोष 14 जुलाई 2023
- त्रयोदशी तिथि 14 जुलाई रात 07.17 मिनट से 15 जुलाई रात 08.32 मिनट तक होगी|
- शिव पूजा का समय – रात 07.21 मिनट से रात 09.24 मिनट
- दूसरा प्रदोष व्रत 30 जुलाई 2023
- त्रयोदशी तिथि 30 जुलाई सुबह 10.34 मिनट से 31 जुलाई सुबह 07.26 मिनट तक रहेगी|
- शिव पूजा समय – रात 07.14 मिनट से रात 09.19 मिनट
- तीसरा प्रदोष व्रत 13 अगस्त 2023
- त्रयोदशी तिथि 13 अगस्त सुबह 08.19 मिनट से 14 अगस्त सुबह 10.25 मिनट तक रहेगी|
- शिव पूजा समय – रात 07.03 मिनट से रात 09.12 मिनट
- चौथा प्रदोष व्रत 28 अगस्त 2023
- त्रयोदशी तिथि 28 अगस्त शाम 06.22 मिनट से 29 अगस्त दोपहर 02.47 मिनट तक रहेगी|
- शिव पूजा समय – शाम 06.48 मिनट से रात 09.02 मिनट
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
सावन प्रदोष पूजा विधि Sawan Pradosh Puja Vidhi
सावन प्रदोष के दिन प्रात: स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत एवं पूजा का संकल्प करें। शाम के शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही भगवान शंकर की विधिवत पूजा करें। पूजा में सबसे पहले गाय के दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। फिर सफेद चंदन का लेप करे। घी का दीपक जलाएं. इसके बाद भोलेनाथ को अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, शमी का पत्ता, सफेद फूल, शहद, भस्म, शक्कर आदि अर्पित करें। इस दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें। पूजा के बाद शिव चालीसा व व्रत कथा का पाठ कर आरती करें।