सावन का पहला सोमवार कब है 2025 Sawan First Somwar 2025

सावन माह 2025 Sawan month 2025

Sawan First Somwar 2025Sawan First Somwar 2025 सावन का महीना भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए खास माना जाता है. इस बार सावन 30 दिन का होने वाला है। सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी जिसका समापन 9 अगस्त को होगा। सावन में पड़ने वाले सोमवार खास माने जाते है। इस माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा और जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है. आइये जानते हैं साल 2025 में सावन का पहला सोमवार व्रत कब है पूजा विधि, और सावन सोमवार व्रत के नियम क्या है |

सावन का पहला सोमवार कब है sawan somwar vrat 2025

  1. शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार व्रत बेहद खास माने जाते है
  2. इस साल सावन 30 दिन का होगा जिस कारण सावन में 4 सावन सोमवार व्रत रखे जायेंगे.
  3. सावन माह का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा।
  4. इस दिन पूजा का अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:59 मिनट से दोपहर 12:55 मिनट|
  5. इसी दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत भी है|

सावन सोमवार पूजा विधि sawan somwar puja vidhi

शास्त्रों की माने तो सावन सोमवार व्रत के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहने और भगवान शिव का पंचामृत से जलाभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती और नंदी महाराज को भी गंगाजल या दूध अर्पित करे। इसके बाद धुप-दीप जलाकर शिवलिंग पर बेलपत्र व अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके बाद शिव जी को चन्दन का तिलक खीर, घी और शक्कर भोग लगाएं। अंत में सावन सोमवार व्रत कथा पढ़े और समस्त शिव परिवार की आरती करे.

सावन सोमवार नियम sawan somwar niyam

  1. सावन सोमवार व्रत फलाहार करने चाहिए|
  2. हो सके तो इस दिन नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए बहुत जरुरी है तो सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए.
  3. शिवपूजा के दौरान शिव मन्त्र, शिव चालीसा और शिव कवच का पाठ करना चाहिए|
  4. इस दिन तामसिक चीजों का सेवन करने से बचे|
  5. भगवान शिव को पूजा में केतकी, हल्दी, रोली, सिन्दूर और तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए|
  6. पूजा के समय शिवलिंग पर दूध, दही, शहद या कोई भी वस्तु चढ़ाने के बाद जल जरूर चढ़ाएं। जल चढ़ाने के बाद ही जलाभिषेक पूर्ण माना जाता है।
error: