सावन शिव पूजा के लिए 10 दिन खास Sawan 2023 Shiv Puja Muhurat

सावन शिवरात्रि व्रत 2023 Sawan Shivratri Vrat 2023

Sawan 2023 Sawan 2023 पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 4 जुलाई मंगलवार से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा. सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है मान्यता है की सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने वालों पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है. ज्योतिष अनुसार इस बार सावन में शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सोमवार के अलावा अन्य 10 तिथियां बेहद खास रहेंगी. इन खास तिथियों में जलाभिषेक करने पर शिव जल्दी प्रसन्न होते है. आइये जानते है सावन मास के ये 10 विशेष दिन या तिथियां कौन सी है और इन तिथियों में कौन से कार्य करने शुभ रहेंगे.

सावन 2023 प्रमुख तिथियां Sawan Important Dates 2023

सावन में सावन सोमवार के अलावा शिव पूजा के लिए प्रमुख तिथियां इस प्रकार रहेंगी-

  1. मौना पंचमी – 7 जुलाई 2023 शुक्रवार
  2. शुक्र प्रदोष व्रत – 14 जुलाई 2023 शुक्रवार
  3. सावन शिवरात्रि – 15 जुलाई 2023 शनिवार
  4. सावन अमावस्या – 17 जुलाई 2023 सोमवार
  5. रवि प्रदोष व्रत – 30 जुलाई 2023 रविवार
  6. रवि प्रदोष व्रत (अधिकमास) – 13 अगस्त 2023 रविवार
  7. मासिक शिवरात्रि (अधिकमास) – 14 अगस्त 2023 सोमवार
  8. नाग पंचमी – 21 अगस्त 2023 सोमवार
  9. सोम प्रदोष व्रत – 28 अगस्त 2023 सोमवार
  10. सावन पूर्णिमा – 31 अगस्त 2023 गुरुवार

सावन में शिव जी के जलाभिषेक का महत्व Sawan Jalabhishek

शिव पुराण के अनुसार सावन के महीने में समुद्र मंथन हुआ था, जिससे निकले विष का शिव जी ने पान कर समस्त सृष्टि की रक्षा की थी लेकिन इस हलाहल विष के कारण वह असहज हो गए. तब विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी- देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया. यही वजह है कि सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विधान है. मान्यता है सावन में शुभ तिथियों पर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाए तो व्यक्ति के सारे दुख दूर होकर मनोकामना पूरी होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सावन में करना न भूले ये काम Sawan Kya Kare

शास्त्रों में बताया गया है कि सावन के महीने में रोजाना प्रातःकाल स्नान के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए. भोलेथान को जल अर्पित करते समय जल की एक पतली धारा बनाकर ‘ऊ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाना शुभ होता है. मान्यता है की यदि सावन में रोजाना शिव का जलाभिषेक किया जाय तो जातक की है इच्छा को महादेव पूरा करते है. पूजा में भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र और दूध से बनी चीजे अर्पित करना न भूले.  इसके अलावा सावन में भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा भी जरूर करें.

error: