सफला एकादशी व्रत Saphala Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2025
सफला एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2025 Saphala Ekadashi Date time 2025
- साल 2025 में सफला एकादशी व्रत 15 दिसम्बर सोमवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 14 दिसम्बर सायंकाल 06:49 मिनट |
- एकादशी तिथि समाप्त – 15 दिसम्बर रात्रि 09:19 मिनट |
- पारण का समय – 16 दिसम्बर प्रातःकाल 07:07 मिनट से प्रातःकाल 09:11 मिनट तक|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:56 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट|
सफला एकादशी पूजा विधि Saphala Ekadashi Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के कार्य करने के बाद व्रत का संकल्प लेकर घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा की स्थापना कर भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई और दीप-धूप का भोग लगाएं। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अंत में व्रत कथा का पाठ कर आरती करे और अगले दिन व्रत का पारण करना चाहिए.
सफला एकादशी उपाय Saphala Ekadashi Upay
- मान्यता है की सफला एकादशी का व्रत कार्यो में सफलता दिलाने वाला होता है इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी पूजन कर विष्णु सहस्त्रनाम और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
- आज के दिन भगवन विष्णु का गन्ने के रस से अभिषेक कर सकते हैं.
- सफला एकादशी के दिन भगवान को गुड़ और खीर का भोग लगाना लाभकारी माना जाता है।
- इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पीले रंग के वस्त्र व पीले रंग के फल चढ़ाना शुभ होता है.