X

रमा एकादशी 2025 Rama Ekadashi Vrat Kab Hai

रमा एकादशी शुभ मुहूर्त Rama Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2025

एकादशी व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी व्रत किया जाता है. मान्यता अनुसार रमा एकादशी का व्रत करने से जातक को सभी पापों से मुक्ति के साथ अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में रमा एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय, पूजा विधि और इस दिन के नियम क्या है |

रमा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2025 Rama Ekadashi Date time 2025

  1. साल 2025 में रमा एकादशी 17 अक्टूबर शुक्रवार को रखा जायेगा|
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 10:35 मिनट |
  3. एकादशी तिथि समाप्त – 17 अक्टूबर प्रातःकाल 11:12 मिनट |
  4. पारण का समय – 18 अक्टूबर प्रातःकाल 06:24 मिनट से 08:41 मिनट|
  5. विजय मुहूर्त – दोपहर 02:01 मिनट से 02:46 मिनट|
  6. गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:49 मिनट से 06:14 मिनट|

रमा एकादशी पूजा विधि Rama Ekadashi Puja Vidhi

रमा एकादशी की सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें। भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई और दीप-धूप का भोग लगाएं। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अंत में व्रत कथा का पाठ कर आरती करनी चाहिए.

एकादशी व्रत के नियम Rama Ekadashi Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
  2. इस दिन अन्न और दालों का सेवन वर्जित होता है.
  3. इस दिन चने की दाल, मसूर की दाल और पत्तेदार साग-सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  4. एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन आवश्यक होता है।
  5. इस दिन चावल, प्याज, लहसुन नहीं करना चाहिए।
  6. एकादशी के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
  7. इस दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए.
  8. एकादशी के दिन तुलसी में जल भी नहीं देना चाहिए|
Related Post