रक्षाबंधन 2025 Rakhi 2025 Puja Vidhi
Raksha Bandhan Date Time 2025 शास्त्रों में रक्षाबंधन के त्यौहार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना गया है। हर साल सावन मास की पूर्णिमा को भद्रारहित मुहूर्त में राखी या रक्षाबंधन मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी राखी के दिन भद्रा होने के कारण रक्षाबंधन कब मनाये इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है आइये जानते है साल 2025 में रक्षाबंधन का त्यौहार किस दिन मनाया जायेगा, रक्षाबंधन पूजा-विधि, भद्रा कब से कब तक रहेगी और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त क्या है|
रक्षाबंधन कब है 2025 Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त शनिवार को मनाया जायेगा|
- श्रावण मास की पूर्णिमा प्रारम्भ – 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट|
- श्रावण मास की पूर्णिमा समाप्त – 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट|
रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी Raksha Bandhan 2025 Bhadra Timing
- शास्त्रों के अनुसार भद्रा के समय राखी बांधना शुभ नहीं होत|
- राखी के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो जाएगी|
- भद्रा प्रारम्भ – 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 02:12 मिनट|
- भद्रा समाप्त – 9 अगस्त तड़के 01:52 मिनट|
किस समय बांधे राखी Raksha Bandhan 2025
- ज्योतिष अनुसार इस बार रक्षा बंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो रही है
- जिस कारण पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ है
- रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय – 9 अगस्त प्रातःकाल 05:47 मिनट से दोपहर 01:24 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 मिनट
रक्षाबंधन पूजा-विधि Raksha Bandhan Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार बहनो को रक्षाबंधन के दिन स्नान के बाद पूजा की थाल सजाकर उसमे रंग बिरंगी राखी के साथ रोली, चंदन, अक्षत, मिष्ठान, दीपक और पुष्प रखना चाहिए. इस थाली में घी का दीपक जलाकर इसे पूजा स्थल पर रख दें। सबसे पहले सभी देवी देवातओं का स्मरण कर धूप दीप जलाये और भाई बहिन मिलकर पूजा करें इसके बाद भाई का तिलक कर उनकी आरती करे और दाहिनी कलाई में राखी बांधें। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर पूजा सम्पन्न करे.