रक्षाबंधन शुभ योग 2023 Rakhi 2023 puja Vidhi Niyam
Raksha Bandhan 2023 पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन बेहद ही शुभ योग में आ रहा है पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को मनाया जायेगा. इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि की कामना करती है आइये जानते है साल 2023 राखी पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग, राखी बांधने के शुभ मुहूर्त, भाई को राखी बांधने से पहले किये जाने वाले विशेष कार्य और राशिनुसार बहनो को कौन सा उपहार देना होगा फलदायी होगा|
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2023 Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat
- साल 2023 में रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त 2 मनाया जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 31 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट|
- 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा ही ऐसे में 31 अगस्त को भी राखी मनाई जाएगी|
- भद्रा का समय होगा – 30 अगस्त सुबह 10:58 मिनट् से रात 09:01 मिनट|
- 30 अगस्त राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – रात 09:01 मिनट के बाद|
- 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सुबह 07: 05 मिनट तक|
- इस बार 31 अगस्त को सुकर्मा नमक योग बनेगा|
भाई को राखी बांधने से पहले क्या करे Rakshabandhan 2023
धार्मिक मान्यता अनुसार रक्षाबंधन के दिन प्रातः स्नान के बाद सबसे पहले भाई बहिन को ईश्वर की आराधना कर उन्हें राखी अर्पित करनी चाहिए. शास्त्रों में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य देव माना गया हैं। इसीलिए सबसे पहले राखी भगवान गणेश को अर्पित करने से शुभ फलो की प्राप्ति होती है इसके बाद भगवान विष्णु, भगवान शिव, श्री कृष्ण, श्री राम और हनुमान जी का ध्यान करते हुए उन्हें भी राखी अर्पित करनी चाहिए.
आइये जानते है रक्षाबंधन पर राशिअनुसार बहनो को क्या उपहार देना शुभ होता है|
मेष राशि Aries Zodiac
इस राशि के स्वामी मंगल माने जाते है. मेष राशि की बहनो को आप उगते हुए सूरज की कोई प्रतिमा या लाल रंग की कोई ड्रेस उपहार में दे सकते है इससे उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा|
वृष राशि Taurus Zodiac
वृषभ राशि के राशि स्वामी शुक्र हैं इस राशि की बहनो के लिए सफेद मोती से बनी कोई चीज, चांदी का सामान या सिक्क उपहार में देना शुभ माना जाता है.
मिथुन राशि- Gemini Zodiac
इस राशि का स्वामी बुध है. इस राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। रक्षाबंधन के दिन आपको हरे रंग की चीजे अपनी बहिन को गिफ्ट करनी चाहिए.
कर्क राशि- Cancer Zodiac
कर्क राशि का राशि स्वामी चन्द्रमा होता है. इस राशि की बहनो को सफेद रंग की चीज, सफेद दौड़ते घोड़े की तस्वीर या फिर चांदी का कोई सामान देना उनके लिए शुभ माना जाता है.
सिंह राशि- Leo Zodiac
इस राशि के ग्रह के स्वामी सूर्य देव होते हैं। इस राशि के जातको को पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की चीजे गिफ्ट करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि- Virgo Zodiac
इस राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध माना जाता है। इस राशि के जातको को गणेश जी की मूर्ति या कोई किताब गिफ्ट करना शुभ माना जाता है.
तुला राशि-Libra Zodiac
ज्योतिष अनुसार इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है तुला राशि की बहनो को चंद्रमा की तस्वीर, गुलाबी रंगे के कपड़े या आभूषण तोहफे में देना शुभ होता है.
वृश्चिक राशि-Scorpio Zodiac
इस राशि के स्वामी भी मंगल है. ज्योतिष अनुसार वृश्चिक राशि के लोगो को लाल, गुलाबी या पीली रंग की कोई वस्तु या ताम्बे में बनी चीजें देना शुभ होता है.
धनु राशि- Sagittarius Zodiac
इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है ज्योतिष अनुसार इस राशि की बहनो को आज के इस शुभ दिन पर पीले रंग की चीजें गिफ्ट करना सबसे शुभ माना जाता है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
मकर राशि- Capricorn Zodiac
इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि की बहनों को आज के दिन उपहार में इलेक्ट्रॉनिक चीजें या नीले रंग का भी कोई सामान गिफ्ट करना शुभ होता है.
कुंभ राशि-Aquarius Zodiac
इस राशि के स्वामी शनि देव माने गए हैं। कुम्भ राशि की बहनो को उनकी पसंद की कोई चीज उपहार में देना शुभ मना जाता है.
मीन राशि- Pisces Zodiac
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ज्योतिष अनुसार प्रकृति से जुड़ी कोई प्रतिमा भेंट कर सकते हैं. इसके अलावा पीले रंग के कपड़े तोहफे में देना शुभ माना जाता है.