पूर्णिमा व्रत पूजा विधि Paush Purnima Puja Vidhi
पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2026 Paush Purnima 2026 Shubh Muhurat
- साल 2026 में पौष पूर्णिमा का व्रत 02 जनवरी को रखा जायेगा|
- स्नान की पूर्णिमा – 03 जनवरी|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 02, जनवरी शाम 06:53 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 03, जनवरी शाम 03:32 मिनट|
- स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:25 मिनट से प्रातःकाल 06.20 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:05 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक|
- चंद्रोदय समय – शाम 05:28 मिनट|
पौष पूर्णिमा पूजा विधि Paush Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा व्रत के दिन प्रात: काल उठकर दैनिक कार्यो से निवृत होकर स्नान करे और पूजा का संकल्प ले. इसके बाद पूजा स्थल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक करें और ओम नमो: नारायण मंत्र का जप करें। धूप-दीप कर भगवान विष्णु को फूल, फल, वस्त्र और नैवेद्य अर्पित करे. इसके बाद व्रत कथा पढ़कर आरती करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर चन्द्रमा को अर्घ्य दे और व्रत का पारण करे|
पौष पूर्णिमा क्या दान करे Paush Purnima Daan
- शास्त्रों के अनुसार पौष पूर्णिमा पर अन्न, तिल, गुड़, कंबल, गर्म कपड़े, दूध, दही, का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे सुख-समृद्धि आती है, ग्रहों की बाधाएं दूर होती हैं, और पितरों को शांति मिलती
- इस दिन घी, शक्कर, चावल, वस्त्र, गुड़, का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
- आज के दिन किसी भी मंदिर में अगरबत्ती, कपूर, चंदन, जल पात्र, या धन का दान करना भी शुभ होता है।