पूर्णिमा व्रत पूजा विधि Sawan Purnima Puja Vidhi
Purnima Vrat August 2025 शास्त्रों में प्रत्येक पूर्णिमा तिथि का महत्व है पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में किया गया स्नान पुण्य प्रदान करने वाला होता है। सावन मास में आने वाली पूर्णिमा इसीलिए भी खास है क्योकि इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस दिन बहने भाइयो की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती है आइये जानते है साल 2025 में सावन पूर्णिमा व्रत कब है, सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए|
सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Sawan Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में सावन पूर्णिमा का व्रत 8 अगस्त को और स्नान-दान 9 अगस्त को किया जाएगा|
- रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट |
- स्नान दान का समय – प्रातःकाल 04:22 मिनट से प्रातःकाल 05:04 मिनट
- चंद्रोदय समय – रात्रि 07:21 मिनट |
- राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – 9 अगस्त प्रातःकाल 05:47 मिनट से दोपहर 01:24 मिनट|
सावन पूर्णिमा पूजा विधि Sawan Purnima Puja Vidhi
सावन पूर्णिमा के दिन प्रात: दैनिक कार्यो से निवृत होकर स्नान कर व्रत का संकल्प ले. इसके बाद पूजा स्थल में भगवान विष्णु और महादेव का पंचामृत से अभिषेक करें अब मंत्र का जप करें। प्रतिमा को धूप-दीप फूल, फल, वस्त्र और नैवेद्य अर्पित करे साथ ही मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाएं. इसके बाद व्रत कथा पढ़कर आरती करे और रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
सावन पूर्णिमा क्या दान करे Sawan Purnima Daan
- सावन पूर्णिमा के दिन अन्न-धन और वस्त्र का दान करना लाभकारी माना जाता है।
- शास्त्रों के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदो को सफ़ेद चीजों का दान करना शुभ होता है.
- सावन पूर्णिमा के दिन तिल और गुड़ का दान करना भी शुभ माना जाता है,
- पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है.