फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत 2024 कब है Pradosh Vrat March 2024 Date

प्रदोष व्रत पूजा विधि 2024 Pradosh Vrat Puja Vidhi

Pradosh Vrat March 2024 Pradosh Vrat March 2024  शास्त्रों में प्रदोष व्रत बेहद खास माना गया है. प्रदोष व्रत प्रत्येक माह के दोनों पक्षों के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस व्रत में भगवान शिव की आराधना प्रदोष काल यानि की शाम के समय करने का विधान है. इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 मार्च शुक्रवार को है शुक्रवार को त्रयोदशी पड़ने के कारण यह शुक्र प्रदोष होगा. आइये जानते है फाल्गुन शुक्ल प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुक्र प्रदोष के दिन किये जाने वाले उपाय क्या है.

फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत तिथि शुभ मुहूर्त Pradosh Vrat March Month Date

  1. साल 2024 में फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत 22 मार्च शुक्रवार को रखा जाएगा|
  2. प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – सायंकाल 06:34 मिनट से रात्रि 08:55 मिनट तक|
  3. फाल्गुन, शुक्ल त्रयोदशी प्रारम्भ होगी – 22 मार्च प्रातःकाल 04:44 मिनट पर|
  4. फाल्गुन, शुक्ल त्रयोदशी समाप्त होगी – 23 मार्च प्रातःकाल 07:17 मिनट पर|

प्रदोष पूजा विधि Pradosh Vrat Puja Vidhi

प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भी खास दिन होता है.  इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. प्रदोष काल में भगवान शिव का गंगाजल मिले जल से अभिसेक कर उन्हें बेल पत्र, अक्षत, फूल, धूप दीप, चंदन, फल, पान, सुपारी सभी पूजन सामग्री अर्पित करे और मां पार्वती को श्रृंगार सामग्री चढ़ाये. अंत में प्रदोष व्रत कथा पढ़कर आरती कर ले.

शुक्र प्रदोष व्रत महत्व Shukra Pradosh Vrat Significance

पुराणों के अनुसार त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति शिव प्रतिमा के दर्शन करता है महादेव उसकी समस्त समस्याओं को हल करते है. खासकर शुक्र प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने पर सुख के साथ हर काम में सफलता मिलती है. शुक्र प्रदोष व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति की आयु लंबी होती है।

शुक्र प्रदोष व्रत उपाय Bhaum Pradosh Upay

  1. शत्रु पर विजय पाने के लिए शुक्र प्रदोष व्रत के दिन शिव के पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः शिवाय का प्रदोष काल में 5 माला जाप करें और शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं.
  2. मान्यता है की शुक्र प्रदोष व्रत में भोलेनाथ का शहद से अभिषेक कर ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः शिवाय का एक माला जाप करने पर कर्ज से छुटकारा मिल सकता है .
  3. दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए शुक्र प्रदोष के दिन पति-पत्नी एक साथ शिव मंदिर में पूजा करे और एक मौली को सात बार शिव पार्वती जी पर लपेट दें.
error: