पौष पूर्णिमा कब की है 2026 Paush Purnima 2026
Paush Purnima 2026 Muhurat पूर्णिमा को धार्मिक आयोजन और शुभ कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान, भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, चंद्रदेव और भगवान शिव की पूजा करने से धन, आरोग्य और मन को शांति मिलती है। हर महीने में एक पूर्णिमा आती है शास्त्रों के अनुसार इस बार पौष माह की पूर्णिमा बहुत खास होने वाली है क्योकि यह साल की पहली पूर्णिमा होने जा रही है आइये जानते है साल 2026 में पौष मास की पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूर्णिमा के दिन क्या करे क्या न करे|
पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2026 Paush Purnima 2026 Shubh Muhurat
- साल 2026 में पौष पूर्णिमा का व्रत 02 जनवरी, स्नान की पूर्णिमा 03 जनवरी को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 02, जनवरी शाम 06:53 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 03, जनवरी शाम 03:32 मिनट|
- स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:25 मिनट से प्रातःकाल 06.20 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:05 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक|
- लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 मिनट से रात्रि 12:53 मिनट|
- चंद्रोदय समय – शाम 05:28 मिनट|
पौष पूर्णिमा के दिन क्या करे Paush Purnima Niyam
- पौष मास की पूर्णिमा पर संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- इस दिन भगवान सूर्य की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दे.
- पौष पूर्णिमा पर जल में जौ, चावल, काले तिल और कुश मिलाकर पितरों का तर्पण कर बाद ब्राह्मणों को भोजन कराये.
- आज के दिन गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी के नाम से भोजन निकलना चाहिए.
- इस दिन भगवान विष्णु, मा लक्ष्मी की पूजा और सत्यनारायण व्रत कथा सुननी चाहिए.
- पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए.
- इस दिन सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए.
पौष पूर्णिमा क्या ना करे Paush Purnima Niyam
- शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन किसी को खाली हाथ न लौटाएं.
- इस दिन सूर्यास्त के बाद दान करने से बचना चाहिए.
- इस दिन बाल नाखून नहीं काटने चाहिए.
- पूर्णिमा के दिन तुलसी, आंवला, केला और पीपल जैसे पेड़-पौधों के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
- आज के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए.








