पौष अमावस्या नियम Paush Amavasya Niaym 2025
Paush Amavasya 2025 Date शास्त्रों में पौष मास की अमावस्या बेहद खास मानी जाती है. यह दिन पितरो को समर्पित है. इस दिन किये गए पितृ कार्यों से पितरो को शांति मिलती है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान दान करना शुभ होता है. आइये जानते है साल 2025 में पौष अमावस्या कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अमवस्या तिथि कब से कब तक और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है|
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Paush Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में पौष अमावस्या 19 दिसम्बर को है|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:58 मिनट से दोपहर 12:39 मिनट|
- स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 05:19 मिनट से सुबह 06:14 मिनट|
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:25 मिनट शाम 05:53 मिनट|
अमावस्या तिथि कब से कब तक Amavasya Tithi Kab Se Kab Tak
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 19 दिसम्बर प्रातःकाल 04:59 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 20 दिसम्बर प्रातःकाल 07:12 मिनट|
पौष अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi
शास्त्रों की माने तो अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ दे. पूजा में भगवान विष्णु को पीले फल-फूल, चंदन, धूप-दीप व तुलसी पत्र डालकर नैवेद्य अर्पित करे और घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन पितरो का तर्पण करे और पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को भोजन कराये और दान दक्षिणा देकर विदा करे.
पौष अमावस्या पर क्या दान करे Amavasya Daan
- शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या पर अन्न, गुड़, तिल, कंबल, ऊनी वस्त्र, जूते-चप्पल, दूध, घी, और अनाज जैसी चीजें दान करना बहुत शुभ माना जाता है,
- इसके अलावा, जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना और पितरों का तर्पण करना भी महत्वपूर्ण है
- अमावस्या की शाम पीपल के नीचे दीप दान करना चाहिए.



