अमावस्या क्या करे क्या न करे Amavasya Niyam 2025
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Paush Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में पौष अमावस्या 19 दिसम्बर को है|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 19 दिसम्बर प्रातःकाल 04:59 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 20 दिसम्बर प्रातःकाल 07:12 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:58 मिनट से दोपहर 12:39 मिनट|
पौष अमावस्या विधि Paush Amavasya Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या के दिन पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण व दान करना चाहिए। शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं इसके साथ ही इस दिन अपनी सामर्थ्यानुसार दान करें। जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष है, वे इस दिन विधि-विधान से पूजा कर इस दोष को शांत कर सकते हैं।
पौष अमावस्या क्या करे क्या ना करे Paush Amavasya 2025
- पौष अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद पितरों का तर्पण, दान और पूजा-पाठ करना चाहिए।
- इस दिन तामसिक भोजन से बचना चाहिए।
- अमावस्या के दिन तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए|
- अमावस्या के दिन देर रात घर से बाहर नहीं रहना चाहिए.
- इस दिन पितरों के लिए भोजन बनाकर गाय, कौआ, कुत्ता और चींटियों को खिलाना शुभ होता है.
- अमावस्या के दिन पीपल में जल देना और शाम दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना शुभ होता है।