सावन माह 2023 Sawan Somwar Vrat 2023 Date

सावन सोमवार व्रत तिथियां Sawan Maah Kab Se Shuru Hai 2023

Sawan Somwar Vrat 2023 Dateहिंदी पंचांग का पांचवां महीना सावन होता है। इसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। यह माह भगवान शिव का सबसे प्रिय माह है इसलिए शिवभक्तों को सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी महीने शिव भक्त कावड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं। पंचांग के अनुसार साल 2023 में अधिकमास पड़ने के कारण सावन माह करीब 60 दिन यानि 2 महीने का रहेगा. ऐसा संयोग लगभग 19 वर्षो के बाद बन रहा है. आइये जानते है साल 2023 में इस बार सावन के कितने सोमवार होंगे, सावन माह कब से कब तक रहेगा और इस माह में क्या करे क्या न करे|

2023 में दो महीने का होगा सावन Sawan Month 2023

पंचांग की माने तो साल 2023 में अधिक मास 18 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा हैं जिसका समापन 16 अगस्त 2023 को होगा.  वही सावन का महीना 4 जुलाई से 17 जुलाई तक रहेगा. ये सावन का कृष्ण पक्ष होगा. इसके बाद 18 जुलाई से सावन अधिक मास शुरू हो जाएगा जो 16 अगस्त तक रहेगा.  फिर 16 अगस्त से 31 अगस्त तक श्रावण का शु्क्ल पक्ष रहेगा. इस बार सावन में महादेव की भक्ति के लिए श्रद्धालुओं को पूरे 2 महीने का समय मिलेगा.

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2023 Sawan Somwar all Dates

  1. पहला सावन सोमवार व्रत – 10 जुलाई 2023
  2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 17 जुलाई 2023
  3. तीसरा सावन सोमवार व्रत – 21 अगस्त 2023
  4. चौथा सावन सोमवार व्रत – 28 अगस्त 2023
  5. अधिक मास का पहला सावन सोमवार – 24 जुलाई 2023
  6. अधिक मास का दूसरा सावन सोमवार – 31 जुलाई 2023
  7. अधिक मास का तीसरा सावन सोमवार – 7 अगस्त 2023
  8. अधिक मास का चौथा सावन सोमवार – 14 अगस्त 2023
  9. इस तरह से इस बार सावन में सावन सोमवार के कुल 8 सोमवार व्रत पड़ेंगे

सावन सोमवार क्या करे क्या न करे Sawan Somwar 2023

  1. यदि आप सावन सोमवार का व्रत करते है तो शाम के समय प्रदोष काल में शिव जी की आरती जरूर करें इसके बाद ही व्रत खोलें.
  2. धार्मिक मान्यता अनुसार सावन में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाता है लेकिन सावन के महीने में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए.
  3. शास्त्रों के अनुसार सावन में भगवन शिव की पूजा में शिवलिंग पर हल्‍दी या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए ये दोनों चीजें शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है.
  4. भगवान शिव की पूजा में तुलसी और केतकी के फूल भी अर्पित न करें.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. सावन सोमवार व्रत के दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.
  2. सावन के महीने में लहसुन-प्‍याज, नॉनवेज का सेवन बिल्‍कुल नहीं करना चाहिए.
  3. सावन सोमवार के दिन भगवान् शिव को भष्म अर्पित कर भष्म का तिलक करना चाहिए.
error: