पापाकुंशा एकादशी शुभ मुहूर्त Papakunsha Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2025
Papakunsha Ekadashi Vrat Kab Hai एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी पापाकुंशा एकादशी होती है. मान्यता अनुसार पापाकुंशा एकादशी का व्रत करने से जातक को सभी पापों से मुक्ति के साथ अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में पापाकुंशा एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय, पूजा विधि और इस दिन के नियम क्या है |
पापाकुंशा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2025 Papakunsha Ekadashi Date time 2025
- साल 2025 में पापाकुंशा एकादशी 3 अक्टूबर को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 2 अक्टूबर सायंकाल 07:10 मिनट |
- एकादशी तिथि समाप्त – 3 अक्टूबर सायंकाल 06:32 मिनट |
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:34 मिनट|
- पारण का समय – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 06:16 मिनट से 08:37 मिनट तक|
पापाकुंशा एकादशी पूजा विधि Papakunsha Ekadashi Puja Vidhi
एकादशी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें। भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई और दीप-धूप का भोग लगाएं। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अंत में व्रत कथा का पाठ कर आरती करनी चाहिए.
एकादशी व्रत के नियम Papakunsha Ekadashi Niyam
- एकादशी के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
- इस दिन अन्न और दालों का सेवन वर्जित होता है.
- इस दिन चने की दाल, मसूर की दाल और पत्तेदार साग-सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन आवश्यक होता है।
- इस दिन चावल, प्याज, लहसुन नहीं करना चाहिए।
- एकादशी के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
- इस दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए.