सोमवती अमावस्या कब है Somvati Amavasya November 2023 Date

कार्तिक अमावस्या उपाय Amavasya Upay 2023

Somvati Amavasya November 2023 DateSomvati Amavasya November 2023 Date हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या सबसे खास अमावस्या मानी जाती है जब कोई अमावस्या सोमवार के दिन पड़े तो उसे सोमवती अमावस्या कहते है. सोमवती अमावस्या के दिन महिलाये सौभाग्य प्राप्ति के लिए व्रत उपवास करती है. इस दिन पीपल के पेड़, भगवान विष्णु और शिव-पार्वती पूजन से मनोकामना पूरी होतीहै. साल 2023 में कार्तिक मास की अमावस्या के दिन साल की अंतिम सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. आइये जानते है साल 2023 की अंतिम सोमवती अमावस्या सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, दिवाली कब है और सोमवती अमावस्या पर किये जाने वाले उपाय क्या है|

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 November Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में कार्तिक अमावस्या 13, नवम्बर सोमवार को है यह सोमवती अमावस्या होगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 12 नवम्बर दोपहर 02:44 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 13 नवम्बर दोपहर 02:56 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त – 13 नवम्बर प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट|
  5. स्नान-दान का समय – 13 नवम्बर प्रातःकाल 04:56 मिनट से प्रातःकाल 05:59 मिनट|

दिवाली कब है 2023 Diwali 2023 Date Time

दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है इस दिन शाम के समय लक्ष्मी पूजा किया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि 13 नवंबर को दोपहर में समाप्त हो रही है जिस कारण दिवाली का पर्व 12 नवंबर रविवार को मनाया जायेगा| इस दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:29 मिनट से रात्रि 08:08 मिनट तक का होगा|

कार्तिक अमावस्या शुभ संयोग Amavasya Shubh Yog 2023

पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक अमावस्या सोमवार को होने से सोमवती अमावस्या होगी साथ ही इस दिन 3 शुभ योग सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. जो बहुत ही शुभ माने गए है इस योगो में किये कार्य सफल होते है|

सोमवती अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें इस दिन गंगा जी में स्नान का अधिक महत्व है। इसलिए संभव हो तो गंगा स्नान करें। नहीं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। आज के दिन शिव-पार्वती, भगवान विष्णु और पीपल के वृक्ष की पूजा कर पूजा के बाद अपनी सामर्थ्यानुसार अनुसार दान करे. अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सोमवती अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  • ज्योतिष अनुसार साल की अंतिम सोमवती अमावस्या कार्तिक मास में पड़ रही है कार्तिक अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है ऐसे में इस दिन तुलसी और पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान करे.
  • अमावस्या के दिन प्रदोषकाल में पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है.
  • सोमवती अमावस्या के दिन अखंड सौभाग्य के लिए पीपल के पेड़ पर 108 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें इससे हर मनोकामना पूरी होती है.
  • सोमवती अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष को दूध मिले जल से सींचकर वृक्ष की 108 परिक्रमा कर कच्चा सूत वृक्ष पर लपेटने से मनोकामना पूरी होती है.
error: