नागपंचमी कब है 2023 Nag Panchami Date Time 2023 

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi 2023

Nag Panchami Date Time 2023 Nag Panchami Date Time 2023 पंचांग के अनुसार हर साल नाग पंचमी का त्यौहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान् शिव और नागो की पूजा की जाती है. सावन भगवन शिव का प्रिय माह है और भगवान् शिव नाग को गले में धारण किये रहते है जिस कारण सावन माह की नाग पंचमी शिव पूजा और नाग पूजा के लिए बेहद शुभ होती है ज्योतिष अनुसार इस साल नाग पंचमी के दिन कई शुभ योग बनने से इस दिन का महत्व और अधिक होगा. आइये जानते है साल 2023 में नाग पंचमी की तिथि, शुभ योग, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले खास उपाय क्या है|

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2023 Nag panchami 2023 Date

  1. साल 2023 में नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 21 अगस्त प्रातःकाल 12:21 मिनट पर |
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 22 अगस्त प्रातःकाल 02:00 मिनट पर |
  4. नाग पञ्चमी पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 21 अगस्त प्रातःकाल 06:10 मिनट से प्रातःकाल 08:38 मिनट तक|

नाग पंचमी शुभ योग 2023 Nag Panchami Shubh Yog 2023

इस बार नागपंचमी 21 अगस्‍त को सोमवार के दिन पड़ रही है. नागपंचमी पर सोमवार का पड़ना बेहद शुभ होता है क्‍योंकि नाग देवता शिव जी के गण हैं और सोमवार का दिन भोलेनाथ को ही समर्पित है. ऐसे में नागपंचमी के दिन नाग देवता के साथ शिव जी की पूजा करने पर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही इस बार नागपंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी होगा जो पूजा पाठ की दृस्टि से बेहद शुभ है|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami puja vidhi 

मान्यता है की पंचमी तिथि के स्वामी नागदेव है इस दिन अनंत, वासुकि, महापद्म आदि नाग अष्टकों की पूजा की जाती है सावन नागपंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा के लिए नागदेव का चित्र या प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित करे. सबसे पहले कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर भगवन शिव और नागदेव का अभिषेक करे इसके बाद नाग देवता को हल्दी, रोली, चावल और पुष्प चढ़ाये अंत में व्रत कथा पढ़े या सुनें और आरती करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नाग पंचमी उपाय Nag panchami upay

  1. शास्त्रों के अनुसार कालसर्प दोष से पीड़ित जातको को नागपंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  2. कुंडली में कालसर्प दोष है तो नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से लाभ होता है|
  3. नाग पंचमी पर नागदेवता की पूजा के अलावा शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल और काला तिल चढ़ाएं इससे सभी परेशानिया दूर होती है|
  4. नाग पंचमी के दिन भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अर्क और धतूरे के पुष्प चढ़ाना शुभ होता है.
error: