नाग पंचमी पूजा विधि उपाय Nag Panchami Upay
Nag Panchami 2025 Shubh Yog हिन्दू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करना शुभ होता है. मान्यता है की इस दिन काल सर्प दोष निवारण के लिए किये गए उपाय लाभकारी होते है. नाग देवता को भगवान शिव का गण भी मना जाता है ऐसे में आज के दिन नाग देवता की पूजा से महादेव प्रसन्न होते है. आइये जानते है साल 2025 में नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2025 Nag Panchami 2025 Date
- साल 2025 में नाग पंचमी का त्यौहार 29 जुलाई मंगलवार को मनाया जायेगा|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 28 जुलाई रात्रि 11:24 मिनट|
- पञ्चमी तिथि समाप्त – 30 जुलाई प्रातःकाल 12:46 मिनट|
- पूजा का शुभ मूहूर्त – प्रातःकाल 05:41 मिनट से प्रातःकाल 08:23 मिनट तक|
नागपंचमी शुभ योग 2025 Nag Panchami Shubh Yog 2025
ज्योतिष अनुसार साल 2025 में नाग पंचमी तिथि पर शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन सावन का मंगलवार होने के कारण मंगला गौरी व्रत का संयोग भी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा पाठ व जप तप का शुभ फल मिलता है।
नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi
नाग पंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद भगवन शिव और नागदेव का प्रतिमा एक चौकी पर स्थापित करे. इसके बाद जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।
नाग पंचमी उपाय Nag Panchami Upay
- आज केदिन काल सर्प दोष निवारण के लिए उपाय किये जाते है कालसर्प दोष निवारण के लिए आज के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए.
- इस दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है।
- भगवान शिव को आज काले तिल अर्पित करने से आर्थिक उन्नति मिलती है.
- नाग पंचमी पर चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े की फूल, अक्षत्, धूप, दीप आदि से पूजा कर बहते हुए जल में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष शांत होता है.