मौनी अमावस्या कब है 2024 Mauni Amavasya 2024 Date

मौनी अमावस्या उपाय Pithori Amavasya Upay 2024

Mauni Amavasya 2024 DateMauni Amavasya 2024 Date शास्त्रों के अनुसार माघ मास में आने वाली अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है. इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन मौन रहकर धार्मिक कार्य, पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है की इस खास दिन पर कुछ विशेष उपायों को आजमाकर आर्थिक तंगी को भी दूर किया जा सकता है आइये जानते है साल 2024 में मौनी अमावस्या तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय, पूजा विधि, नियम और इस दिन कौन से कार्य करना शुभ होता है.

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Mauni Amavasya 2024 Date

  1. साल 2024 में मौनी अमावस्या 9 फ़रवरी शुक्रवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9 फ़रवरी प्रातःकाल 08:02 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 फ़रवरी सुबह 04:28 मिनट पर|
  4. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 05:21 मिनट से सुबह 06:13 मिनट तक|
  5. स्नान, दान और पूजा का समय – सुबह 07:05 मिनट से पूरे दिन|
  6. अभिजित मुहूर्त होगा – दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:58 मिनट तक|
  7. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:05 मिनट से लेकर रात 11:29 मिनट तक है.

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ दे. और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करे. पूजा में उन्हें पीले फल-फूल, केसर, चंदन सभी पूजन सामग्री अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

मौनी अमावस्या नियम Mauni Amavasya Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि पितरो की तिथि मानी जाती है इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. अमावस्या के दिन प्रातःकाल देर तक नहीं सोना चाहिए|
  3. इस दिन घर में कलह नहीं करने चाहिए।
  4. मान्यता है कि अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं| इस दिन देर रात घर से बाहर नहीं रहना चाहिए|
  5. अमावस्या के दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए|

मौनी अमावस्या उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार कपड़े और अन्न का दान करना शुभ होता है.
  2. अमावस्या के दिन जल में काले तिल और लाल फूल मिलाकर सूर्य भगवान को जल देना चाहिए.
  3. मौनी अमावस्या पर पीपल को जल दे और पांच तरह की मिठाइयां अर्पित करें इस दिन पीपल की परिक्रमा करना शुभ होता है.
  4. मौनी अमावस्या के दिन शिवलिंग की पूजा कर शिवलिंग पर काले तिल के साथ पांच लौंग अर्पित करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
error: